Gang Rape : झगड़े के बाद महिला ने पति का घर छोड़ा... आसरा देकर दरिंदों ने किया सामूहिक दूष्कर्म फिर देह व्यापार के धंधे में झोंका

Gang Rape : झगड़े के बाद महिला ने पति का घर छोड़ा… आसरा देकर दरिंदों ने किया सामूहिक दूष्कर्म फिर देह व्यापार के धंधे में झोंका

झंगड़े के बाद पति का घर छोड़ना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला आसरे के तलाश में होटल पहुंची तो होटल मालिक ने आसरा देने की आड़ में अपने साथियों के साथ बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया।

महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद उसे देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया। एक दिन महिला दरिंदों से चंगुल से भाग निकली और फोन करके पति को आपबीती बताई, इसके बाद महिला को छुड़ाया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Gang Rape

मामला यूपी के आगरा का है। पीड़ित महिला टूंडला क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के मुताबिक कुछ महीने पहले उसका किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर उसने घर छोड़ दिया। वह अकेली ही टूंडला से सीधे आगरा पहुंची गई। आगरा में आसरे की तलाश में वह ताजगंज पहुंची। जहां होटल में कमरा लेकर रहने लगी।

Gang Rape

कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर होटल मालिक ने किया दुष्कर्म

आगरा पहुंचने पर महिला फतेहाबाद रोड पर बिना नाम के होटल पर पहुंची। वहां उसने रहने के लिए एक कमरा लिया। महिला का आरोप है कि होटल मालिक अनिल यादव, उसके पार्टनर रुस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। इतना ही नहीं सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया Gang Rape

Gang Rape का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने महिला को वह वीडियो दिखाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। वीडियो देखते ही महिला के होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगे।

बंधक बनाकर कराया देह व्यापार

महिला की मुश्किलें यहीं कम नहीं हुईं। आरोपी न सिर्फ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करते रहे, बल्कि उसे देह व्यापार के धंधे में भी झोंक दिया। इस मामले में आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल को भी आरोपी बनाया गया है। यह दोनों ग्राहक के रूप में महिला के पास आए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक अनिल यादव, उसके पार्टनर रुस्तम यादव और रमेश के अलावा ग्राहक बनकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Gang Rape

तीन महीने बाद मौका पाकर भागी

होटल मालिक कुछ समय बाद महिला को अपने घर ले गया। जहां कई महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसे पत्नी की तरह अपने घर में रखा। वहां वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। 9 अक्तूबर को घर में महिला के अलावा कोई नहीं था।  सभी लोग घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान मौका पाकर वह भाग निकली और कॉल करके पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पति उसे लेकर टुंडला थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की गई।

पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर

चूंकि महिला जनपद फिरोजाबाद के टुंडला थाना क्षेत्र की रहने वाली है और शिकायत भी टुंडला थाने में की गई है, जबकि घटनास्थल आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है, इसलिए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। यह मामला ताजगंज थाने में ट्रांसफर किया गया है। ताजगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस महिला के बयान दर्ज करने की तैयारी में है लेकिन सदमे में होने की वजह से वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।

Read this also ब्रिगेडियर की बेटी के साथ थाने में हैवानियत, अर्धनग्न करके पुलिसवालों ने पार की सारी हदें, जानें उस रात की पूरी कहानी

jagran today

journalist.kpsingh@gmail.com http://jagrantoday.online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editors Pick

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

Your trusted destination for accurate, reliable, and timely news coverage from around the globe. At Jagran Today, we bring you the latest updates, in-depth analyses, and insightful perspectives, keeping you informed and empowered in an ever-changing world.

Recent news

  • All Post
  • fashion
  • Health
  • lifestyle
  • sports
  • Tech
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    •   Back
    • बरेली
    • कासगंज
    • बदायूं
    • मथुरा
    • आगरा
    • शाहजहांपुर
    • पीलीभीत
    • मुरादाबाद
    • रामपुर
    • कानपुर