samvidhan divas पर मंगलवार को आगरा में मंडल आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर और भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान मंडलायुक्त सभागार में मौजूद लोगों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों का स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित samvidhan divas कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेने के बाद संविधान निर्माण में अहम योगदान देने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। samvidhan divas कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक कंचन शरन और मंजू लता मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविंद वर्मा ने किया। क्यों मनाया जाता है samvidhan divas भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। हालांकि संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई। 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किए गए संविधान को लागू करने में कुछ समय लगा, इसके चलते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। samvidhan divas पर आगरा रेल मंडल में हुआ प्रस्तावना का वाचन samvidhan divas पर आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तेजप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकार और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी होने के साथ भारत का संविधान हमारे राष्ट्र का सर्वोच्च कानून बना था। यह दस्तावेज हमारी मूलभूत राजनीतिक व्यवस्था, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और सरकारी संस्थानों के कर्तव्यों का सीमांकन करता है। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों, नीति निर्देशक सिद्धांतों और नागरिकों के कर्तव्यों को निर्धारित करता है। यह दुनिया में किसी भी देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रीढ़ है। संविधान भारत को एक संप्रभु समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने के साथ ही नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के प्रति आश्वस्त करता है और राष्ट्र में भ्रातृत्वभाव को स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक तेजप्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रनव कुमार समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का देख गया सजीव प्रसारण संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका के पाठन हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। यह पावन अवसर हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति और अधिक दृढ़ तथा जागृत करता है। संविधान के वास्तुकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी सहित सभी… pic.twitter.com/OmajVnns6N — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 26, 2024 मथुरा में samvidhan divas पर कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद भारत माता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर शपथ दिलाई गई। संविधान के संवैधानिक मूल्यों और मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित संगोष्ठी में विधायक योगेश नौहवार ने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान अधिनियमित, अंगीकृत किया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों का सभी को अपने जीवन में अनुपालन करने की सलाह दी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि अपने प्रशासनिक जीवन में प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार ही आचरण करें। इसी प्रकार समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का पाठ कर संविधान की शपथ दिलाई गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, परियोजना निदेशक अरुण कुमार, डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार, राज कुमार भास्कर, ऊषा सिंह, प्राजक्ता त्रिपाठी, नरेंद्र यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।