Latest Posts

Aligarh accident

Aligarh accident : तेज रफ्तार बनी काल, यमुना एक्सप्रेसवे पर मां-बेटा समेत पांच लोगों की जान ली

Aligarh accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ने एक बच्चे समेत पांच लोगों की जान ले ली। सवारियां लेकर जा रही डबल डेकर बस अलीगढ़ में अचानक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में मां-बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा है। यह दर्दनाक दुर्घटना यूपी के अलीगढ़ जिले में हुआ, इसमें मां-बेटा समेत पांच लोगों जान चली गई है। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची अलीगढ़ पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए। #अलीगढ़, यूपी में ट्रक में वोल्वो बस घुसी। 5 यात्रियों की हुई मौत। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा । कई लोग हुए घायल। #UttarPradesh #Aligarh #Accident pic.twitter.com/r8fc7Iu4J5 — ITM MEDIA 24 (@itmmedia24) November 21, 2024 मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से सवारियां लेकर आजमगढ़ और मऊ जा रही थी। यह बस बुधवार देर रात करीब एक बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र में 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार की वजह से डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की बस की एक साइड के परखच्चे उड़ गए। इसमें बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अलीगढ़ के टप्पल थाने की पुलिस मौके पर जा पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। दुर्घटना में मरने वालों में पारुल (25), उनका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख निवासी सरोज और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। शुरूआती छानबीन में पुलिस को पता चला है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से दौड़ रही थी। इसी दौरान अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना अलीगढ़ पुलिस को दी। इससे कुछ ही देर में अलीगढ़ पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची और खिड़कियां तोड़कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। Aligarh accident : गहरी नींद में सोए हुए थे यात्री यमुना एक्सप्रेसवे पर जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक बस टकराने पर तेज झटका लगा। बस के आगे के हिस्से में बैठे लोगों को ज्यादा चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में पीछे बैठे लोगों को भी चोटें आई हैं। बताते हैं कि बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीराें की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। थाना टप्पल क्षेत्रांतर्गत गतरात्रि बस व ट्रक में एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए 15 घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । 05 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया । वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई ।… pic.twitter.com/1jJB0Q1ouG — ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) November 21, 2024 मृतकों में ये रहे शामिल पारुल गिरि पत्नी प्रमोद निवासी शकूरपुर थाना केशवपुर, आरोह पुत्र प्रमोद उम्र पांच माह निवासी शकूरपुर थाना केशवपुर, हसमुख सरोज निवासी प्रतापगढ़, दो लोग अज्ञात। घायलों में ये रहे शामिल आशी उम्र 11 माह, रानी गिरी पत्नी विपिन गोस्वामी निवासी करावल नगर, पिंकी पत्नी अजय कुमार निवासी विनय नगर अगवानपुर फरीदाबाद, रुद्र पुत्र अवनीश त्रिपाठी उम्र एक साल निवासी विनय नगर अगवानपुर फरीदाबाद, आकाश यादव पुत्र सनी यादव निवासी कारीबाथ थाना जहानागंज आजमगढ़, अभिषेक पुत्र राकेश निवासी गगन विहार भोपुरा थाना टीला मोड़ गौतमबुद्ध नगर, सुरेंद्र पुत्र कांता प्रसाद निवासी डरानी की सराय हसनपुर आजमगढ़, बलदेव राज पुत्र प्यारेलाल निवासी गाजियाबाद। इनके अलावा जयनारायण पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी फैजाबाद, छोटेलाल पुत्र परशुराम निवासी गौसपुर थाना महिमाबाद गाजीपुर, खुशबू पत्नी अवनीश त्रिपाठी, अमन गोस्वामी पुत्र कैलाश नाथ निवासी मिराडी रतन विहार नई दिल्ली, अभिनव पुत्र प्रमोद उम्र पांच साल निवासी शकूरपुर थाना केशवपुरम नई दिल्ली, अदिती गिरी पुत्री प्रमोद उम्र तीन साल निवासी शकूरपुर थाना केशवपुरम नई दिल्ली।
Gautam Adani fraud case

Gautam Adani fraud case : गौतम अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Gautam Adani fraud case : अमेरिका की कोर्ट ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अडानी पर अमेरिकी निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। उन पर भारतीय अधिकारियों को करीब 2000 करोड़ रुपये रिश्वत देने का भी आरोप लगा है। भष्ट्राचार के नए आरोप लगाने के बाद शेयर मार्केट में भूचाल आ गया है। इन आरापों के बाद अडानी ग्रुप के शयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड सक्सचेंज कमीशन ने अडानी ग्रुप पर यह आरोप लगाए हैं। एसईसी का आरोप है कि अडानी ग्रुप ने अमेरिकी निवेशकों के साथ धोखा किया। अमेरिका की कोर्ट ने सुनवाई के बाद गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। Gautam Adani fraud case : ठेका हासिल करने के लिए किया भ्रष्टाचार अमेरिका का आरोप है कि गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी समेत अन्य सात लोगों ने 20 साल में दो बिलियन डॉलर मुनाफे वाला ठेका हासिल करने के लिए भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने भारत का सबसे बड़ा सोलर पावर पोजेक्टर विकसित करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को करीब 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी है। 3 बिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज और बॉन्ड जुटाए इस मामले में गौतम अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी के पूर्व सीईओ विनीत जैन पर ऋणदाताओं और निवेशकों से अपने भ्रष्टाचार को छुपाकर 3 बिलियन डॉलर से अधिक कर्ज और बॉन्ड जुटाने का आरोप है। एसईसी का आरोप है कि इस मामले में गौतम अडानी को नुमरो ऊनो और द बिग मैन जैसे कोड नेम से संबोधित किया गया, सागर अडानी पर रिश्वत के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का आरोप है। BREAKING: Gautam Adani and 7 other executives criminally indicted in the U.S. over $250 million in alleged bribes. The SEC has filed parallel charges in the “massive bribery scheme”.https://t.co/uWULHHI7Ab — Hindenburg Research (@HindenburgRes) November 20, 2024 इन आरोपों के बाद अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड कैंसिल कर दिया है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों पर कोई सफाई या प्रतिक्रिया नहीं दी है। इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इस मामले में अडानी ग्रुप से बात करने का प्रयास किया तो समूह की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। एसईसी ने अपने शिकायत में अडानी समूह पर फेडरल सिक्योरिटीज कानूनों के एंटी फ्रॉड प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया है। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिला अटॉर्नी ऑफिस ने गौतम अडानी, सागर अडानी और अडानी ग्रीन समेत एज्योर से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए अडानी ने 2,200 करोड़ रुपए की घूस दी. जब इस मामले की जांच होने लगी तो जांच रोकने की साजिश भी रची गई. अब अमेरिका में अडानी के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ है. अजीब बात है… कांग्रेस लगातार अडानी और इससे जुड़े घपलों की जांच की… — Congress (@INCIndia) November 21, 2024 गौतम अडानी के बहाने बीजेपी पर हमलावर कांग्रेस अमेरिका में गौतम अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला साधा है। इसे लेकर कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी अडानी का गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया है। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री जिस भी देश की यात्रा पर जाते हैं। वहां भी अपने मित्र अडानी के लिए काम करते हैं

Bareilly police ने निकाली दबंगों की हेकड़ी, हवालात से निकले तो बोले- बाबूजी माफ कर दो अब नहीं करेंगे

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पूरा बिल चुकता करने को कहने पर कैफे संचालक और उसके स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले दबंगों की Bareilly police ने ऐसी खातिरदारी की कि हवालात से बाहर निकलने के बाद माफी मांगते नजर आए। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होताा दिख रहा है, जिसमें हवालात से निकलते हुए कुछ युवक दिखाए दे रहें और कह रहे हैं कि माफ कर दो बाबूजी अब नहीं करेंगे।   यह मामला बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम का है। यहां राजेंद्रनगर में रहने वाले क्षितिज सक्सेना कैफे चलाते हैं। रविवार शाम अर्श रजा नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ क्षितिज के कैफे में खाना खाने आया। खाना खाने के बाद उसका 700 रुपये का बिल बना लेकिन वह 500 रुपये देकर ही जाने लगा। बिल के 200 रुपये कम देने पर कैफे मालिक क्षितिज ने अर्श रजा को टोका और पूरा बिल अदा करने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा। क्षितिज ने गालीगलौज का विरोध किया तो अपने 20-25 साथियों को फोन करके बुला लिया, इसके बाद सभी ने कैफे में तोड़फोड़ की। इतनी ही नहीं क्षितिज और उसके स्टाफ को भी कैफे के बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले की सूचना मिलने पर जब तक प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसी वायरल वीडियो के जरिये पुलिस ने घटना वाली रात ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद Bareilly police ने दो और आरोपी दबोच लिया। सपा पार्षद का भाई है एक आरोपी गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में एक नाबालिग भी है, जोकि सपा पार्षद का छोटा भाई है। बताते हैं कि सपा पार्षद के भाई ने ही लोगों को उकसाया था। उसने फोन करके अपने साथियों को बुलाया था और कैफे में तोड़फोड़ करने के साथ संचालक और स्टाफ को पीटा था। Bareilly police को सपा पार्षद के भाई के वारदात में शामिल होने की बात पता चली तो पुलिस ने सपा पार्षद को थाने में बैठाकर दबाव बनाया तो कुछ घंटे बाद ही पांच आरोपी थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की जमकर क्लास ली। चार आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है, जबकि सपा पार्षद का भाई नाबालिग होने पर उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि सपा पार्षद का नाबालिग भाई बेहद दबंग किस्म का है। वही घटना का मुख्य सूत्रधार था। उसके उकसाने पर ही पूरी घटना को अंजाम दिया गया था। सोशल मीडिया पर उसकी दबंगई के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि नाबालिग होने की वजह से उसका चालान नहीं किया गया है। Bareilly police उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में प्रेमनगर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। थाना प्रेमनगर #bareillypolice द्वारा दिनांक 17.11.2024 को फूड पाथ कैफे डी0डी0 पुरम बरेली पर घटना कारित करने वाले 04 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को संरक्षता में लेकर की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में #SPCitybareilly की बाइट https://t.co/QDb45JXKoF pic.twitter.com/xXtPTWIRGr — Bareilly Police (@bareillypolice) November 18, 2024 वायरल वीडियो में लड़खड़ाते हुए माफी मांग रहे आरोपी घटना से संबंधित Bareilly police का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें कुछ आरोपी थाने में हवालात से बाहर निकलते दिख रहे हैं। आरोपी लड़खड़ाते हुए प्रेमनगर थाने की हवालात से हाथ जोड़े बाहर निकलते दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि बाबूजी माफ कर दो, गलती हो गई अब नहीं करेंगे। हालांकि वीडियो प्रेमनगर थाने का ही है लेकिन यह घटना से संबंधित है इस बात की हम पुष्टि नहीं करते। read more : bareilly news : खाने का पूरा पैसा मांगा तो दंबगों ने कैफे में की तोड़फोड़, संचालक और स्टाफ को भी पीटा
murder in Badaun

Badaun : पत्नी से प्रेम संबंध के शक में शराब पिलाकर दोस्त को घोटा गला

Badaun : पत्नी से प्रेम संबंधों के शक में यूपी के Badaun में युवक ने शराब पिलाने के बाद जैकेट से गला कसकर दोस्त की हत्या कर दी। सुबह परिजन ने चारपाई पर शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। Badaun एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। Badaun के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव बक्सेना में रहने वाले राकेश का 28 वर्षीय बेटा सहदेव खेती करता था। गांव के ही सुशील से उसकी गहरी दोस्ती थी। सहदेव के भाई दुर्वेश के मुताबिक सुशील की पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके बरेली के कस्बा आंवला में रहने लगी थी। सुशील को शक था कि उसकी पत्नी सहदेव के कहने पर मायके गई है। जिसको लेकर सुशील और सहदेव में कहासुनी हुई थी। 10 दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी 10 दिन पहले सुशील ने शराब के नशे में धुत होकर सहदेव के घर आया था। उनके सहदेव के पिता को उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। उस वक्त सहदेव के पिता को लगा कि शराब के नशे में वह बकवास कर रहा है। इसके बाद सुशील और सहदेव के बीच मेलजोल देख बात आई गई हो गई। जैकेट से हुई हत्यारोपी की पहचान रविवार रात सुशील शराब की बोतल लेकर सहदेव के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने सहदेव की चौपाल पर बैठकर शराब पी। जब सहदेव नशे में धुत हो गया तो उसने अपनी जैकेट से गला घोटकर सहदेव की हत्या कर दी और फरार हो गया। सोमवार सुबह जागने के बाद परिजन चौपाल पर पहुंचे तो वहां चारपाई पर सहदेव का शव पड़ा था। गले में सुशील के जैकेट से फंदा कसा हुआ था। आंख के पास चोट का निशान थे। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस परिजन ने चारपाई पर सहदेव का शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर हजरतपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। इस पर सीओ उझानी शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थाना हजरतपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बक्सेना में गला दबाकर की गयी हत्या की घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वार दी गयी बाईट।#UPPolice #budaunpolice https://t.co/QhEdgOiQ7u pic.twitter.com/8gkkZ7aJLw — Budaun Police (@budaunpolice) November 18, 2024 Badaun एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। ग्रामीणों ने सुशील पर हत्या का आरोप लगाया। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि सुशील को शक था कि उसकी पत्नी के सहदेव के प्रेम संबंध है। उसने कुछ दिन पहले सहदेव के पिता को उसकी हत्या करने की धमकी भी दी थी। मृतक के भाई दुर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने Badaun के हजरतपुर थाने में सुशील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
lakhimpur kheri news

lakhimpur kheri news : हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, दो घंटे बेहाल रहे राहगीर

lakhimpur kheri news : लखीमपुर खीरी में हत्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लखीमपुर खीरी-बेहजम मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस दो घंटे तक ग्रामीणों को समझाने की मशक्कत करती रही लेकिन वे नहीं माने। बाद में एएसपी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो दो घंटे बाद जाम खोला। लखीमपुर खीनी के फरधान थाना क्षेत्र के गांव सूरत सराय में रहने वाले 50 वर्षीय विजय कुमार का शव रविवार को गांव के बाहर नाले में मिला था। उनकी पत्नी रामदेवी ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब पिलाकर नाले में डुबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। रामदेवी का आरोप है कि उनके पति विजय कुमार को शनिवार शाम गांव के तीन लोग शराब पिलाने के लिए कार से गांव गौरिया ले गए थे। वहां उन्हें जमकर शराब पिलाई और जब नशा ज्यादा हो गया तो गांव के बाहर लाकर नाले में डुबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने नाले से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिवार वालों को सौंपा गया तो वह अंतिम संस्कार करने के बजाय शव लेकर गौरिया पुल के पास पहुंच गए। वहां सड़क पर शव रखकर ठेले, खंभे आदि लगाकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एएसपी ने दो घंटे बाद परिजन को समझाकर खुलवाया जाम परिजनों का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी नहीं करती वे न तो सड़क से हटेंगे न ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। सूचना पर एसएसपी नैपाल सिंह, मितौली प्रभारी निरीक्षक राजू राव, फरधान एसओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने परिवार वालों को समझाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। घंटों जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन ग्रामीण के प्रदर्शन की वजह से लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। छोटे वाहन भी नहीं निकल पाने की वजह से दिक्कत और बढ़ गई। करीब दो घंटे के बाद एएसपी के समझाने पर जाम खोला गया तो आवागमन सुचारु कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हें के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। नैपाल सिंह, एएसपी
bihar news

Bihar news : नालंदा में दंपती की हत्या कर घर में जलाए शव, बेटा आया तो चला पता

Bihar news : बिहार के नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दंपती की हत्या के बाद घर में ही शव जला दिए गए। सुबह दंपती का बेटा घर पहुंचा तो उसने शव जलते देखकर सूचना पुलिस को दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Bihar news : घटनाा नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के गांव दोगी में रविवार रात घटित हुई। मृतकों की पहचान 54 वर्षीय विजय प्रसाद और उनकी 50 वर्षीय पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है। दोनों गांव में ही अपने बच्चों से अलग घर में रहते थे। दंपती के बेटे विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर से माता-पिता के घर आया था। जब वह घर के पास पहुंचा तो नाली में खून बहता देखा। घर के अंदर पहुंचा तो माता-पिता जल रहे थे। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और कॉल करके अपने भाइयों को बुलाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती के ऊपर बिजली का तार गिरा हुआ था। हालांकि कमरे में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। सूचना पर पहुंची छबीलापुर थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर छानबीन कराई, इसके बाद कमरे को सील कर दिया है। हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश माना जा रहा है कि दंपती की पहले हत्या की गई फिर हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव जला दिए गए क्योंकि जिस कमरे में दंपती के शव पड़े मिले वहां खून के छीटें मिले हैं। अगर बिजली का तार गिरने से आग लगी होती थी कमरे में खून के छीने नहीं मिलते। इसके साथ ही घर में दो दरवाजे हैं, इनमें एक अंदर से बंद था, जबकि दूसरा खुला हुआ था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने जानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगालने में लगी है ताकि हत्यारों का सुराग मिल सके। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज दिनांक- 18.11.24 को छबिलापुर थाना अंतर्गत ग्राम दोगी में दो जले हुए शव मिलने के संबंध में।@bihar_police pic.twitter.com/jac7mMENBM — Nalanda Police (@PoliceNalanda) November 18, 2024 आधी रात के बाद घटना को दिया गया अंजाम राजगीर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने दावा किया है कि दोनों रविवार रात 11-11:30 बजे तक गांव में एक धार्मिक सभा में मौजूद थे। जिस कमरे में शव मिले उसके फर्श पर खून के धब्बे पाए गए हैं। दूसरे कमरे के फर्श पर भी खून के धब्बे मिले हैं। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव जल चुके थे। कुछ अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि राख को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा जा सकता है। दंपति के बेटे विजय प्रसाद से भी पूछताछ की जा रही है।
Bareilly news

bareilly news : बरेली में इंस्पेक्टर की शर्मनाक हरकत, सिपाही को दी ऐसी सलाह कि शर्म से हो गया पानी-पानी

bareilly news : बरेली में एक इंस्पेक्टर ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली कि पूरा पुलिस महकमा सकते में आ गया। उसने बीमार सिपाही को ऐसी अश्लील सलाह दी कि वह शर्म से पानी-पानी हो गया। मामले का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है। 20 नवंबर तक जांच रिपोर्ट मांगी है। मामला bareilly के देवनिया थाने का है। थाने में तैनात एक सिपाही की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। सिपाही इलाज के लिए बरेली आया हुआ है और अपने एक परिचित के यहां रहकर इलाज करा रहा है। दरअसल थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम के पास ही इन दिनों थाने का चार्ज है। सिपाही का हालचाल जानने के लिए किया था फोन इंस्पेक्टर ने बीमार सिपाही का हालचाल जानने के लिए फोन किया था। इंस्पेक्टर ने सिपाही से तबीयत के बारे में पूछा तो उसने ठीक न होने की बात कही और कमजोरी बताई। इस पर इंस्पेक्टर ने पहले तो सिपाही को नॉनवेज का सेवन करने को कहा। जब सिपाही ने नॉनवेज न खाने का बात कही तो इंस्पेक्टर ने ऐसी अश्लील सलाह दी कि सिपाही शर्मसार हो गया। bareilly एसएसपी ने बहेड़ी सीओ को सौंपी जांच मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद bareilly एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू करा दी है। उन्होंने बहेड़ी सीओ को जांच देकर 20 नवंबर तक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऑडियो की पुष्टि करने के लिए निकाली जाएगी सीडीआर वायरल ऑडियो फेक है या सही एसएसपी ने इस बात की पुष्टि करने के आदेश भी दिए हैं। इसके लिए इंस्पेक्टर की कॉल डिटेल के साथ ही सीडीआर निकलवाई जाएगी। इनसे मिलान करने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि ऑडियो फेक है या सही। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले भी पुलिसवालों की हरकत से शर्मसार हो चुका है महकमा यह पहला मामला नहीं कि जब पुलिस कर्मियों की हरकत से बरेली पुलिस को शर्मसार होना पड़े। पिछले साल जुलाई में पीलीभीत में तैनात एक सिपाही ने समाजसेविका पर हमला कराया था। समाजसेविका एक महिला की मदद करने के लिए आईजी के सामने पेश हुई। इसके बाद मामले में कार्रवाई हुई थी। हमले में घायल महिला जब शिकायत करने इज्जतनगर थाने पहुंची तो वहां पुलिसकर्मी उससे बोले कि बिना कपड़े उतारे चोट कैसे देखेंगे। इसके बाद जबरन महिला के कपड़े उतरवाकर उसके चोटों के निशान के फोटो ले लिए। महिला ने अधिकारियों से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट की शरण में गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना इज्जतनगर में इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र और तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस घटना से एक महीने पहले त्रिवेणी एक्सप्रेस में नशे में धुत सिपाही ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर हेड कॉन्सटेबल तौफीक अहमद के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अपने जिले की ताजा तरीन खबरों का अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें 
bareilly news

bareilly news : खाने का पूरा पैसा मांगा तो दंबगों ने कैफे में की तोड़फोड़, संचालक और स्टाफ को भी पीटा

bareilly news : बरेली के डीडीपुरम में खाने का पूरा पैसा मांगना कैफे संचालक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने न सिर्फ अपने 25-26 साथियों को बुलाकर कैफे में तोड़फोड़ की बल्कि कैफे संचालक को भी जमकर पीटा। मामले की जानकारी मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गए। मामले में कैफे संचालक की तहरीर पर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामला यूपी के जिला बरेली का है। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में रहने वाले क्षितिज सक्सेना का डीडीपुरम में कैफे है। क्षितिज के मुताबिक रविवार शाम अर्श रजा नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ उनके कैफे में खाना खाने आया। खाने खाने के बाद उसने बिल मंगाया तो सात सौ रुपये का बिल बना। क्षितिज के मुताबिक बिल देखने के बाद पहले तो उसकी अपने ही दोस्तों से बहस होने लगी। बाद में वह उनसे भिड़ गया। बहस के बाद वह उन्हें सिर्फ पांच सौ रुपये देकर जाने लगा। उन्होंने पूरे पैसे मांगे तो दबंगई दिखाने लगा। उन्होंने विरोध किया तो कॉल करके अपने 20-25 साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। इसके बाद अर्श ने अपने साथियों के साथ उनके कैफे में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उन्हें भी पीटा। जब उनका स्टाफ उन्हें बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। थाना प्रेमनगर, बरेली क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा कैफे संचालक एवं उसके स्टाफ के साथ मारपीट करने की सूचना पर थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/7EZmbHjtEl — Bareilly Police (@bareillypolice) November 18, 2024 एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी अर्श रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
5 crore Reward for beheading Mohammad Yunus

5 crore Reward for beheading Mohammad Yunus: मोहम्मद यूनुस का सिर कलम करने पर 5 करोड़ का इनाम

मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा से बसपा सरकार में विधायक रहे और नारायणी सेना कृष्ण के संरक्षक विजय पाल सिंह यादव ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख डॉ. मोहम्मद यूनुस का सिर कलम करने वाले को 5 करोड़ रुपये इनाम (5 crore Reward for beheading Mohammad Yunus) का एलान किया है। साथ ही सिर कलम करने वाले को दो एसयूवी एक डिफेंडर और एक फॉर्च्यूनर इनाम में देने की बात कही है। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह यादव ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इशारे पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं, इनमें भी विषेशकर हिंदू समुदाय के उन परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है जो भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायीय हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस के इशारे पर बांग्लादेश की सेना वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है। हिंदुओं को घरों से खींचकर मारा जा रहा है। बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है। प्रतिबंध न लगाने पर हमले की धमकी दी जा रही है और यह सब बांग्लादेश सरकार के संरक्षक मोहम्म्द यूनुस के इशारे पर हो रहा है, जिस वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना पूर्व विधायक ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों की संरक्षक बनने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती और कांग्रेस के राहुल गांधी का जमीर मर चुका है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार पर इन लोगों ने आंखें मूंद रखी हैं। सरकार हथियार मुहैया कराए, हम करेंगे कत्लेआम का हिसाब पूर्व विधायक ने कहा की हम भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर केंद्र सरकार नारायणी सेना को हथियार मुहैया करा दे तो वे बांग्लादेश जाकर वहां हो रहे हिंदुओं के कत्लेआम का हिसाब करेंगे। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस का सिर कलम करने वाला चाहे भारत का हो या फिर दुनिया के किसी भी देश का उसे यह इनाम दिया जाएगा। शेख हसीना का तख्तापलट के बाद बने हैं संरक्षक शेख हसीना सरकार का तख्तापलट करने के बाद मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के संरक्षक बने हैं। इससे पहले वह अन्य देशों में शरण लिए हुए थे। तख्तापलट के बाद ही वह बांग्लादेश में आए हैं। आरोप है कि मोहम्मद यूनुस के हाथ में बांग्लादेश की कमान आने के बाद वहां हिंदुओं पर हमले बढ़ गए हैं। दरअसल शेख हसीना की वजह से ही मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी थी। शेख हसीना के प्रत्यर्पण की कोशिश में हैं जुटे बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के रातों रात बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेने के बाद सत्ता पर काबिज हुए नोवल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस काफी समय से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए वह भारत पर लगातार दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। भारत पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका के आगे फैलाया हाथ शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत पर दबाव बनाने के लिए बांग्लादेश की यूनुस सरकार अमेरिका के आगे भी हाथ फैला चुकी है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से उसके मंसूबों पर पानी फिर गया है। शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए अब मोहम्मद यूनुस सरकार ने इंटरपोल का रुख किया है। उन्होंने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की है।
murder in rampur

murder in rampur : संविदा लाइनमैन की हत्या कर खेत में फेंका शव, प्रेम संबंध में हत्या का शक

murder in rampur : रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में गला दबाकर संविदा लाइनमैन की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारे गांव के पास ही गेहूं के खेत में शव फेंककर फरार हो गए। शाम को लाइनमैन घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह एक ग्रामीण अपने खेत की मेड़ डालने पहुंचा तो शव पड़ा देख परिजन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। हालांकि शुरुआती जांच में प्रेम संबंधों में लाइनमैन की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। स्वार कोतवाली के गांव गूलड़ पीपलसाना में रहने वाले रमजानी का 36 वर्षीय बेटा जावेद अली पावर कारपोरेशन में संविदा लाइनमैन था। शुक्रवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनो रात भर उसकी तलाश इधर उधर भटकते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 8 बजे गांव के मिठ्ठन अपने गेहूं के खेत में मेड़ डालने पहुंचे तो उन्होंने अपने खेत में जावेद का शव पड़ा देखा। उन्होंने सूचना जावेद की परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे, इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक जावेद के भाई मोहम्मद हनीफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामले की सूचना पर रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्र और एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया है। पुलिस हर पहलु पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है। अपने जिले से जुड़ी खबरों का अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े  Join Our WhatsApp Channel  murder in rampur : दो महीने पर बड़े भाई की साली से गुपचुप किया था निकाह छानबीन के दौरान जावेद के मोबाइल पर लगे कवर के अंदर से निकाह की पर्ची मिली है। इससे पता चला कि जावेद ने 5 सिंतबर को अपने बड़े भाई की विधवा साली से निकाह किया था। हालांकि उसने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया था। दूसरी शादी करने के बाद वह पत्नी को कहां रख रहा था इसकी भी किसी को जानकारी नहीं थी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि प्रेम संबंधों के चलते ही जावेद की हत्या की गई है। जावेद का अपने घरवालों से छुपाकर दूसरी शादी करना और इस बारे में किसी को कोई जानकारी न देना फिर उसकी दूसरी पत्नी का मोबाइल बंद होना और उसका कहीं पता न चलना इसी ओर इशारा कर रहे हैं। कई संदिग्ध भी पुलिस के रडार पर है। उसने भी पूछताछ करने की तैयारी है। #एसपी_रामपुर द्वारा थाना स्वार क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दी गयी बाइट ।#UPPolice#RampurPolice pic.twitter.com/lBMvrXXyHj — Rampur police (@rampurpolice) November 16, 2024 murder in rampur : पुलिस टीमें जावेद की दूसरी पत्नी की तलाश में जुटी है। उसका मोबाइल बंद जा रहा है। इससे किसी करीबी पर ही पुलिस के शक की सुई घूम गई है। रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्र के मुताबिक युवक की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। read more नौ बीघा जमीन के लिए बहू ने ससुर की करा दी हत्या
1 4 5 6 7 8 9

Trending News

Editor's Picks

Bithri CHC

Bithri CHC में फार्मासिस्ट ने शराब पीकर किया हंगामा, कपड़े उतारकर हुआ नग्न

Bithri CHC : यूपी के बरेली में बिथरी चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक फार्मासिस्ट ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया, इसके बाद सबके सामने ही अपने कपड़े उताकर नग्न हो गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत से पूरा अस्पताल शर्मसार हो गया। बताते हैं कि यह फार्मासिस्ट अक्सर शराब के नशे में रहता है और स्टाफ से भी बदसलूकी करता है। घटना का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग की काफी बदनामी हो रही है। यह घटना छह फरवरी की बताई जा रही है। बतातें है कि कुछ दिन पहले फार्मासिस्ट ने एक ट्रेनी छात्र से इंटर्नशिप सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। छात्र ने मोबाइल पर उसके साथ हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद रिकार्डिंग अधिकारियों को सौंपकर शिकायत कर दी थी। शिकायत से बौखलाया फार्मासिस्ट छह फरवरी को नशे में धुत होकर सीएचसी आया और गालीगलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वह नशे में इतना टुन्न था कि स्टाफ ने जब उससे हंगामा करने का कारण पूछते हैं तो स्पष्ट बोल भी नहीं पा रहा था। इसी बीच उसने अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए और नग्न अवस्था में फर्श पर ही लेट गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत ने महिला मरीजों और स्टाफ को शर्म से पानी पानी कर दिया। बताते हैं कि काफी देर तक फार्मासिस्ट नग्न अवस्था में अस्पताल में पड़ा रहा। सरकारी दवा बेचने पर हटाया गया था पहले इस फार्मासिस्ट पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इस घटना से पहले बिथरी सीएचसी में तैनाती के दौरान इसने दवाएं बेच दी थीं, तब इसे बिथरी से हटाकर फरीदपुर सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया था मगर वहां भी यह लोगों से पैसे की डिमांड करने लगा। गंभीर आरोप लगने के बाद किसी तरह साठगांठ करके फिर वापस बिथरी सीएचसी आ गया। बिथरी चैनपुर सीएचसी की अधीक्षक डॉ. उत्तरा शर्मा ने मामले की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी के स्टाफ का शराब पीने का वीडियो वायरल होने की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने वीडियो भी नहीं देखा है। इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
blast in manjha factory

blast in manjha factory : बरेली में मांझा फैक्टरी में विस्फोट, तीन लोगों के उड़े चिथड़े

blast in manjha factory : बरेली। देश-विदेश में मांझे के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के शहर बरेली में मांझा फैक्टरी में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब फैक्टरी मालिक अपने बेटे और कारीगर के साथ मांझे को धारदार बनाने के लिए केमिकल का मिश्रण तैयार करा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरेली के किला थाना क्षेत्र में बाकरगंज इलाका मांझा निर्माण का गढ़ माना जाता है। यहां बनने वाला मांझा देश-विदेश में सप्लाई होता है। बाकरगंज इलाके में बड़ी संख्या में लोग मांझा बनाने का कारोबार करते हैं। यहां के ज्यादातर लोग इसी मांझा निर्माण के कारोबार से जुड़े हैं और अमूमन हर घर में मांझा बनाने का काम होता है। बताया जाता है कि मांझा निर्माण में गंधक पोटाश का भी इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से घरों में गंधक पोटाश का भंडारण किया जाता था। शुक्रवार सुबह फैक्टरी मालिक अतीक रजा खान अपनी फैक्टरी में मांझे को धारदार बनाने के लिए केमिकल तैयार करा रहे थे। केमिकल के मिश्रण में शीशे के साथ गंधक पोटाश को भी मिलाया जा रहा था। अतीक के पास ही फैजान और सरताज भी खड़े थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिससे तीनों की मौत हो गई। धमाके के बाद इलाके में फैली दहशत, घर से बाहर दौड़े लोग शुक्रवार सुबह जोरदार धमाका होने पर इलाके में दहशत फैल गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों के बाहर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी फिल्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर छानबीन कर नमूने एकत्र किए। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मान रही है। सीओ सेकंड संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शीशे और गंधक पोटाश का मिश्रण तैयार करने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी सिरौली की पटाखा फैक्टरी में हुआ था विस्फोट यह पहली बार नहीं जब विस्फोटक के भंडारण की वजह से बरेली में हादसा हुआ है, इससे पहले भी बरेली के सिरौली में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ था, इसमें भी कई लोगों की जान गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन ने कहीं भी विस्फोटक सामग्री का भंडारण न होने देने का दावा किया था, इसके बाद बाकरगंज में घटना हो गई। बताते हैं कि बरेली के बाकरगंज में मांझा फैक्टरियों के गोदाम में बड़ी संख्या में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जाता है।
Bareilly News baheri

Bareilly News : मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने चलाया बुलडोजर, पथराव कर फैलाई दहशत, 4 घायल, 12 नामजद समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

Bareilly News : बरेली जनपद के कस्बा बहेड़ी में नैनीताल हाईवे के किनारे मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने उस वक्त बुलडोजर चला दिया जब परिवारवाले अंदर सो रहे थे। हथियारों और लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने काफी देर तक इलाके में दहशत फैलाई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बहेड़ी के मोहल्ला शिकोहीनगर में रहने वाली अफरोज बेगम ने पुलिस को बताया कि वर्षों पहले उन्होंने नैनीताल हाईवे किनारे मकान खरीदा था। इस मकान पर हरीशचंद्र पाल की नीयत खराब है। वह उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे हरिश्चंद्र अपने 15-20 साथियों के साथ दो बुलडोजर लेकर उनके मकान के बाहर आया और बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ डाला, इससे मकान के अंदर सो रहे चार लोग घायल हो गए। कई अन्य लोगों के चोटें आईं हैं। विरोध पर किया पथराव, घटना सीसीटीवी में कैद अफरोज ने बताया कि अचानक मकान गिरने पर परिवारवालों की आंख खुली। उन्होंने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। दबंग नाजायज हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे। आरोपियों ने घरवालों के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ छेड़खानी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिलाओं को उठा ले जाने की धमकी दी। बुलडोजर से मकान तोड़ने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दबंग बुलडोजर से मकान गिराते और पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। देखें घटना का वीडियो… पुलिस के पहुंचने से पहले भागे दबंग घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दबंग वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और घायल हाजी सईद अहमद, नसीम अहमद, शिफा और अफरोज बेगम को सरकारी अस्पताल भिजवाया। पिछले साल नवंबर में भी की थी तोड़फोड़ पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया कि 8 नवंबर 2024 को भी आरोपियों ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से तोड़फोड़ की थी। इस घटना की वीडियो उसके पास मौजूद है। आरोपी दबंग और भू माफिया किस्म के हैं। उनकी शासन-प्रशासन में अच्छी पैठ है, इसीलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट इस मामले में अफरोज बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल निवासी गांव शरीफनगर हाल निवासी आर्यनगर, सुरेंद्र कुमार निवासी शेखुपुर, टीकम सिंह निवासी जाजूनागर, मनोज शर्मा निवासी महादेवपुरम, टीकम भाटी, मोहन सिंह निवासी मोहल्ला बाजार, मोहम्मद आरिफ निवासी राजा गार्डन, अक्षय मंगलम निवासी जाजूनागर, मंजूर अहमद, शारिक निवासी मोहल्ला मदार नगर, आफताब, जावेद निवास इस्लामनगर के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
hunger strike for justice

hunger strike for justice : सिस्टम की मार… इंसाफ के लिए भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

लेखपाल और पुलिस पर भूमाफिया से साठगांठ कर जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप hunger strike for justice : बरेली। सरकारी तंत्र से परेशान होकर बरेली की मीरगंज तहसील के गांव बुझिया जागीर में रहने वाला परिवार भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर हो गया है। भूमाफिया और सरकारी सिस्टम से परेशान होकर मां-बेटे ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित महिला नन्हीं देवी का आरोप है कि उनकी चार बीघा जमीन पर लेखपाल और पुलिस भू माफिया से साठगांठ करके अवैध कब्जा कर रही है। इसके चलते उन्हें जमीन से बेदखल किया जा रहा है। 25 मई 2022 को नन्हीं देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में नन्हीं देवी ने मानसिंह और उनके साथियों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था मगर तब से आज तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। नन्हीं देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि लेखपाल आरोपियों के पक्ष में झूठी रिपोर्ट बनाकर दे देता है और अधिकारियों को गुमराह कर देता है। इससे त्रस्त होकर नन्हीं देवी और उनका बेटा बृहस्पतिवार को बरेली आकर दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी, इसके बाद भी अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो वे आत्मदाह कर लेंगे। नन्हीं देवी ने बताया कि उनके पास मात्र चार बीघा जमीन है, जिसके जरिये ही उनके परिवार का गुजर बसर होता है। भूमाफिया, लेखपाल और पुलिस उन्हें जमीन पर कृषि कार्य नहीं करने दे रहे हैं। मजबूर होकर उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया।
loot accused arrested

loot accused arrested : बरेली में छात्रा से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

loot accused arrested : बरेली। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का मोबाइल लूटकर भागे तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीगंज पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, एक मोबाइल और चाकू बरामद किया है। सीबीगंज इलाके के गांव अटरिया में रहने वाली छात्रा प्रेमलता ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमलता के मुताबिक घटना के समय वह स्लीपर रोड पर कोचिंग पढ़ने के बाद अपने घर लौट रही थी। इस दौरान विमको फैक्टरी के सामने तीन युवक उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। छात्रा की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात अंजाम देने की बात कुबूल की। पकड़े गए आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां छावनी निवासी राजा उर्फ अमन तिवारी, शाही कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अर्जुन और शाही के मोहल्ला पंतनगर निवासी सुनील हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उनके पास से मिली बाइक बरेली जिला अस्पताल से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, सीबीगंज थाने के अपराध निरीक्षक सुभाष कुमार, एसआई सौरभ यादव, रविंद्र सिंह आदि शामिल हैं।