
murder in shahjahanpur : बहू ने जमीन की खातिर दो साथियों के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या
murder in shahjahanpur : शाहजहांपुर के खुटार में पुत्रवधू ने ही अपने दो साथियों की मदद से ससुर रामसेवक की हत्या की थी। उसे शक था कि कहीं ससुर अपनी 9 बीघा जमीन उसकी ननद के नाम न कर दें। इसलिए लिए उसने दो साथियों की मदद से रात में चारपाई पर सोते वक्त उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का पाइप बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। हत्या वाली रात ही फोन पर रची थी साजिश पूछताछ के दौरान सुबोध मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसके और आलोक की पत्नी शशि के बीच बातचीत होती रहती थी। दोनों का आपस में मिलना जुलना था। शशि के ससुर रामसेवक के साथ आए दिल झगड़ा होता था। शशि को शक था कि ससुर रामसेवक अपनी खेती की जमीन उसनी ननद अनुपम के नाम कर देगा। 15 नवंबर की रात उसकी मोबाइल पर शशि से बात हुई थी। उसी दौरान उन्होंने रात में ही रामसेवक की हत्या की साजिश रची थी। घरवालों के सोने के बाद कॉल करके बुलाया हत्यारों को सुबोध रात में जागरण में शामिल होने के लिए खुटार गया था। रात में जब सभी घरवाले खाना खाकर सो गए तो शशि ने कॉल करके सुबोध को बुलाया। सुबोध ने गांव के ही अपने साथी शत्रुघन पुत्र छोटे को इस बारे में बताया और उसे भी अपने प्लान में शामिल कर लिया। इसके बाद सुबोध और शत्रुघन रामपुर कलां में सुबोध की दुकान पर पहुंचे। वहां से दोनों ने नल का ढाई फुट लंबा पाइप लिया और रामसेवक के घर पहुंच गए। शशि और सुबोध ने पकड़े हाथ पैर, शत्रुघन ने उतारा मौत के घाट सुबोध और शत्रुघन रामसेवक के घर पहुंचे तो शशि ने घर का दरवाजा खोल दिया, इसके बाद तीनों ने उस स्थान पर पहुंच जहां रामसेवक सो रहे थे। चारपाई पर सोते वक्त सुबोध और शशि ने रामसेवक के हाथ-पैरों को जकड़ लिया। इसके बाद शत्रुघन ने लोहे के पाइप रामसेवक के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे रामसेवक की मृत्यु हो गई। SWAT टीम, थाना खुटार पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के मुकदमे का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर महोदय की बाइट। @uppolice @adgzonebareilly pic.twitter.com/OnreWF7rWF — SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) November 16, 2024 हत्या करने के बाद खेत में छिपाया पाइप रामसेवक की हत्या करने के बाद सुबोध और शत्रुघन रौतापुर कलां के उत्तर वाले रास्ते पर पहुंचे। वहां शिवकुमार के खेत में गन्नों के बीच लोहे का पाइप छिपा दिया। वहीं शशि सोने चली गई। सुबह होने पर उसने हत्या का शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खेत से आला कत्ल बरामद कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह था मामला शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां में बृहस्पतिवार आलोक मिश्रा के 65 वर्षीय पिता रामसेवक की चारपाई पर सोते समय सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह आलोक की पत्नी शशि ने हत्या किए जाने का शोर मचाया। शशि की चीख सुनकर आलोक मौके पर पहुंचे। सूचना पर आलोक के ताऊ रामस्वरूप और परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। परिजन ने मामले की सूचना बंडा थाना पुलिस को दी। इस पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी राजेश एस और एएसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी, पुवायां सीओ निष्ठा उपाध्याय भी मौका पर पहुंच गए। अफसरों ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश से इन्कार किया। एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने की थी जांच गांव रौतापुर कलां में रामसेवक मिश्रा की हत्या के बाद शुक्रवार को एसओजी और फॉरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। जहां परिजनों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास करती रही। जांच करने पर पता चला कि सिर की तरफ से मच्छरदानी हटा दी गई थी और पैरों की तरफ लगी हुई थी। मच्छरदानी में खून के धब्बे लगे हुए थे। मच्छरदानी हटा दी गई थी। एसपी खुद कर रहे थे जांच की निगरानी एसपी राजेश एस इस घटना की खुद निगरानी कर रहे है। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ ही थाना पुलिस से घटना के बारे में पूछा। खुटार पुलिस को जल्द हत्या का खुलासा करने और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए है। read more : बेटे के सामने गला काटकर पत्नी को मार डाला