Badaun : पत्नी से प्रेम संबंध के शक में शराब पिलाकर दोस्त को घोटा गला

Badaun : पत्नी से प्रेम संबंध के शक में शराब पिलाकर दोस्त को घोटा गला

Badaun : पत्नी से प्रेम संबंधों के शक में यूपी के Badaun में युवक ने शराब पिलाने के बाद जैकेट से गला कसकर दोस्त की हत्या कर दी। सुबह परिजन ने चारपाई पर शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। Badaun एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

murder in Badaun
मृतक सहदेव। फाइल फोटो

Badaun के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव बक्सेना में रहने वाले राकेश का 28 वर्षीय बेटा सहदेव खेती करता था। गांव के ही सुशील से उसकी गहरी दोस्ती थी। सहदेव के भाई दुर्वेश के मुताबिक सुशील की पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके बरेली के कस्बा आंवला में रहने लगी थी। सुशील को शक था कि उसकी पत्नी सहदेव के कहने पर मायके गई है। जिसको लेकर सुशील और सहदेव में कहासुनी हुई थी।

10 दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी

10 दिन पहले सुशील ने शराब के नशे में धुत होकर सहदेव के घर आया था। उनके सहदेव के पिता को उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। उस वक्त सहदेव के पिता को लगा कि शराब के नशे में वह बकवास कर रहा है। इसके बाद सुशील और सहदेव के बीच मेलजोल देख बात आई गई हो गई।

जैकेट से हुई हत्यारोपी की पहचान

रविवार रात सुशील शराब की बोतल लेकर सहदेव के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने सहदेव की चौपाल पर बैठकर शराब पी। जब सहदेव नशे में धुत हो गया तो उसने अपनी जैकेट से गला घोटकर सहदेव की हत्या कर दी और फरार हो गया। सोमवार सुबह जागने के बाद परिजन चौपाल पर पहुंचे तो वहां चारपाई पर सहदेव का शव पड़ा था। गले में सुशील के जैकेट से फंदा कसा हुआ था। आंख के पास चोट का निशान थे।

murder in Badaun
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।

आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट, तलाश में जुटी पुलिस

परिजन ने चारपाई पर सहदेव का शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर हजरतपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी। इस पर सीओ उझानी शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

Badaun एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। ग्रामीणों ने सुशील पर हत्या का आरोप लगाया। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि सुशील को शक था कि उसकी पत्नी के सहदेव के प्रेम संबंध है। उसने कुछ दिन पहले सहदेव के पिता को उसकी हत्या करने की धमकी भी दी थी। मृतक के भाई दुर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने Badaun के हजरतपुर थाने में सुशील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

jagran today

journalist.kpsingh@gmail.com http://jagrantoday.online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editors Pick

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

Your trusted destination for accurate, reliable, and timely news coverage from around the globe. At Jagran Today, we bring you the latest updates, in-depth analyses, and insightful perspectives, keeping you informed and empowered in an ever-changing world.

Recent news

  • All Post
  • fashion
  • Health
  • lifestyle
  • sports
  • Tech
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    •   Back
    • बरेली
    • कासगंज
    • बदायूं
    • मथुरा
    • आगरा
    • शाहजहांपुर
    • पीलीभीत
    • मुरादाबाद
    • रामपुर
    • कानपुर