Latest Posts

Gang Rape

Gang Rape : झगड़े के बाद महिला ने पति का घर छोड़ा… आसरा देकर दरिंदों ने किया सामूहिक दूष्कर्म फिर देह व्यापार के धंधे में झोंका

झंगड़े के बाद पति का घर छोड़ना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला आसरे के तलाश में होटल पहुंची तो होटल मालिक ने आसरा देने की आड़ में अपने साथियों के साथ बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसे दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद उसे देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया। एक दिन महिला दरिंदों से चंगुल से भाग निकली और फोन करके पति को आपबीती बताई, इसके बाद महिला को छुड़ाया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला यूपी के आगरा का है। पीड़ित महिला टूंडला क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के मुताबिक कुछ महीने पहले उसका किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर उसने घर छोड़ दिया। वह अकेली ही टूंडला से सीधे आगरा पहुंची गई। आगरा में आसरे की तलाश में वह ताजगंज पहुंची। जहां होटल में कमरा लेकर रहने लगी। कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर होटल मालिक ने किया दुष्कर्म आगरा पहुंचने पर महिला फतेहाबाद रोड पर बिना नाम के होटल पर पहुंची। वहां उसने रहने के लिए एक कमरा लिया। महिला का आरोप है कि होटल मालिक अनिल यादव, उसके पार्टनर रुस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया। इतना ही नहीं सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया Gang Rape Gang Rape का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने महिला को वह वीडियो दिखाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। वीडियो देखते ही महिला के होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगे। बंधक बनाकर कराया देह व्यापार महिला की मुश्किलें यहीं कम नहीं हुईं। आरोपी न सिर्फ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करते रहे, बल्कि उसे देह व्यापार के धंधे में भी झोंक दिया। इस मामले में आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल को भी आरोपी बनाया गया है। यह दोनों ग्राहक के रूप में महिला के पास आए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक अनिल यादव, उसके पार्टनर रुस्तम यादव और रमेश के अलावा ग्राहक बनकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीन महीने बाद मौका पाकर भागी होटल मालिक कुछ समय बाद महिला को अपने घर ले गया। जहां कई महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसे पत्नी की तरह अपने घर में रखा। वहां वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। 9 अक्तूबर को घर में महिला के अलावा कोई नहीं था।  सभी लोग घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान मौका पाकर वह भाग निकली और कॉल करके पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पति उसे लेकर टुंडला थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर चूंकि महिला जनपद फिरोजाबाद के टुंडला थाना क्षेत्र की रहने वाली है और शिकायत भी टुंडला थाने में की गई है, जबकि घटनास्थल आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र का है, इसलिए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। यह मामला ताजगंज थाने में ट्रांसफर किया गया है। ताजगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस महिला के बयान दर्ज करने की तैयारी में है लेकिन सदमे में होने की वजह से वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। Read this also ब्रिगेडियर की बेटी के साथ थाने में हैवानियत, अर्धनग्न करके पुलिसवालों ने पार की सारी हदें, जानें उस रात की पूरी कहानी
samvidhan divas

samvidhan divas : आगरा में कमिश्नर ने दिलाई राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

samvidhan divas पर मंगलवार को आगरा में मंडल आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर और भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। इस दौरान मंडलायुक्त सभागार में मौजूद लोगों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों का स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। मंडलायुक्त सभागार में आयोजित samvidhan divas कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेने के बाद संविधान निर्माण में अहम योगदान देने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। samvidhan divas कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक कंचन शरन और मंजू लता मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविंद वर्मा ने किया। क्यों मनाया जाता है samvidhan divas भारतीय संविधान दिवस 26 नवंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। हालांकि संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई। 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किए गए संविधान को लागू करने में कुछ समय लगा, इसके चलते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। samvidhan divas पर आगरा रेल मंडल में हुआ प्रस्तावना का वाचन samvidhan divas पर आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तेजप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकार और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी होने के साथ भारत का संविधान हमारे राष्ट्र का सर्वोच्च कानून बना था। यह दस्तावेज हमारी मूलभूत राजनीतिक व्यवस्था, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और सरकारी संस्थानों के कर्तव्यों का सीमांकन करता है। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों, नीति निर्देशक सिद्धांतों और नागरिकों के कर्तव्यों को निर्धारित करता है। यह दुनिया में किसी भी देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रीढ़ है। संविधान भारत को एक संप्रभु समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने के साथ ही नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के प्रति आश्वस्त करता है और राष्ट्र में भ्रातृत्वभाव को स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक तेजप्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रनव कुमार समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का देख गया सजीव प्रसारण संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका के पाठन हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। यह पावन अवसर हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति और अधिक दृढ़ तथा जागृत करता है। संविधान के वास्तुकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी सहित सभी… pic.twitter.com/OmajVnns6N — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 26, 2024 मथुरा में samvidhan divas पर कलक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद भारत माता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर शपथ दिलाई गई। संविधान के संवैधानिक मूल्यों और मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित संगोष्ठी में विधायक योगेश नौहवार ने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान अधिनियमित, अंगीकृत किया गया था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों का सभी को अपने जीवन में अनुपालन करने की सलाह दी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि अपने प्रशासनिक जीवन में प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार ही आचरण करें। इसी प्रकार समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का पाठ कर संविधान की शपथ दिलाई गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, परियोजना निदेशक अरुण कुमार, डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार, राज कुमार भास्कर, ऊषा सिंह, प्राजक्ता त्रिपाठी, नरेंद्र यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News

Editor's Picks

Bithri CHC

Bithri CHC में फार्मासिस्ट ने शराब पीकर किया हंगामा, कपड़े उतारकर हुआ नग्न

Bithri CHC : यूपी के बरेली में बिथरी चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक फार्मासिस्ट ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया, इसके बाद सबके सामने ही अपने कपड़े उताकर नग्न हो गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत से पूरा अस्पताल शर्मसार हो गया। बताते हैं कि यह फार्मासिस्ट अक्सर शराब के नशे में रहता है और स्टाफ से भी बदसलूकी करता है। घटना का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग की काफी बदनामी हो रही है। यह घटना छह फरवरी की बताई जा रही है। बतातें है कि कुछ दिन पहले फार्मासिस्ट ने एक ट्रेनी छात्र से इंटर्नशिप सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। छात्र ने मोबाइल पर उसके साथ हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद रिकार्डिंग अधिकारियों को सौंपकर शिकायत कर दी थी। शिकायत से बौखलाया फार्मासिस्ट छह फरवरी को नशे में धुत होकर सीएचसी आया और गालीगलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वह नशे में इतना टुन्न था कि स्टाफ ने जब उससे हंगामा करने का कारण पूछते हैं तो स्पष्ट बोल भी नहीं पा रहा था। इसी बीच उसने अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए और नग्न अवस्था में फर्श पर ही लेट गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत ने महिला मरीजों और स्टाफ को शर्म से पानी पानी कर दिया। बताते हैं कि काफी देर तक फार्मासिस्ट नग्न अवस्था में अस्पताल में पड़ा रहा। सरकारी दवा बेचने पर हटाया गया था पहले इस फार्मासिस्ट पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इस घटना से पहले बिथरी सीएचसी में तैनाती के दौरान इसने दवाएं बेच दी थीं, तब इसे बिथरी से हटाकर फरीदपुर सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया था मगर वहां भी यह लोगों से पैसे की डिमांड करने लगा। गंभीर आरोप लगने के बाद किसी तरह साठगांठ करके फिर वापस बिथरी सीएचसी आ गया। बिथरी चैनपुर सीएचसी की अधीक्षक डॉ. उत्तरा शर्मा ने मामले की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी के स्टाफ का शराब पीने का वीडियो वायरल होने की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने वीडियो भी नहीं देखा है। इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
blast in manjha factory

blast in manjha factory : बरेली में मांझा फैक्टरी में विस्फोट, तीन लोगों के उड़े चिथड़े

blast in manjha factory : बरेली। देश-विदेश में मांझे के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के शहर बरेली में मांझा फैक्टरी में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब फैक्टरी मालिक अपने बेटे और कारीगर के साथ मांझे को धारदार बनाने के लिए केमिकल का मिश्रण तैयार करा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरेली के किला थाना क्षेत्र में बाकरगंज इलाका मांझा निर्माण का गढ़ माना जाता है। यहां बनने वाला मांझा देश-विदेश में सप्लाई होता है। बाकरगंज इलाके में बड़ी संख्या में लोग मांझा बनाने का कारोबार करते हैं। यहां के ज्यादातर लोग इसी मांझा निर्माण के कारोबार से जुड़े हैं और अमूमन हर घर में मांझा बनाने का काम होता है। बताया जाता है कि मांझा निर्माण में गंधक पोटाश का भी इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से घरों में गंधक पोटाश का भंडारण किया जाता था। शुक्रवार सुबह फैक्टरी मालिक अतीक रजा खान अपनी फैक्टरी में मांझे को धारदार बनाने के लिए केमिकल तैयार करा रहे थे। केमिकल के मिश्रण में शीशे के साथ गंधक पोटाश को भी मिलाया जा रहा था। अतीक के पास ही फैजान और सरताज भी खड़े थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिससे तीनों की मौत हो गई। धमाके के बाद इलाके में फैली दहशत, घर से बाहर दौड़े लोग शुक्रवार सुबह जोरदार धमाका होने पर इलाके में दहशत फैल गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों के बाहर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी फिल्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर छानबीन कर नमूने एकत्र किए। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मान रही है। सीओ सेकंड संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शीशे और गंधक पोटाश का मिश्रण तैयार करने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी सिरौली की पटाखा फैक्टरी में हुआ था विस्फोट यह पहली बार नहीं जब विस्फोटक के भंडारण की वजह से बरेली में हादसा हुआ है, इससे पहले भी बरेली के सिरौली में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ था, इसमें भी कई लोगों की जान गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन ने कहीं भी विस्फोटक सामग्री का भंडारण न होने देने का दावा किया था, इसके बाद बाकरगंज में घटना हो गई। बताते हैं कि बरेली के बाकरगंज में मांझा फैक्टरियों के गोदाम में बड़ी संख्या में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जाता है।
Bareilly News baheri

Bareilly News : मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने चलाया बुलडोजर, पथराव कर फैलाई दहशत, 4 घायल, 12 नामजद समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

Bareilly News : बरेली जनपद के कस्बा बहेड़ी में नैनीताल हाईवे के किनारे मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने उस वक्त बुलडोजर चला दिया जब परिवारवाले अंदर सो रहे थे। हथियारों और लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने काफी देर तक इलाके में दहशत फैलाई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बहेड़ी के मोहल्ला शिकोहीनगर में रहने वाली अफरोज बेगम ने पुलिस को बताया कि वर्षों पहले उन्होंने नैनीताल हाईवे किनारे मकान खरीदा था। इस मकान पर हरीशचंद्र पाल की नीयत खराब है। वह उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे हरिश्चंद्र अपने 15-20 साथियों के साथ दो बुलडोजर लेकर उनके मकान के बाहर आया और बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ डाला, इससे मकान के अंदर सो रहे चार लोग घायल हो गए। कई अन्य लोगों के चोटें आईं हैं। विरोध पर किया पथराव, घटना सीसीटीवी में कैद अफरोज ने बताया कि अचानक मकान गिरने पर परिवारवालों की आंख खुली। उन्होंने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। दबंग नाजायज हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे। आरोपियों ने घरवालों के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ छेड़खानी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिलाओं को उठा ले जाने की धमकी दी। बुलडोजर से मकान तोड़ने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दबंग बुलडोजर से मकान गिराते और पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। देखें घटना का वीडियो… पुलिस के पहुंचने से पहले भागे दबंग घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दबंग वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और घायल हाजी सईद अहमद, नसीम अहमद, शिफा और अफरोज बेगम को सरकारी अस्पताल भिजवाया। पिछले साल नवंबर में भी की थी तोड़फोड़ पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया कि 8 नवंबर 2024 को भी आरोपियों ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से तोड़फोड़ की थी। इस घटना की वीडियो उसके पास मौजूद है। आरोपी दबंग और भू माफिया किस्म के हैं। उनकी शासन-प्रशासन में अच्छी पैठ है, इसीलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट इस मामले में अफरोज बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल निवासी गांव शरीफनगर हाल निवासी आर्यनगर, सुरेंद्र कुमार निवासी शेखुपुर, टीकम सिंह निवासी जाजूनागर, मनोज शर्मा निवासी महादेवपुरम, टीकम भाटी, मोहन सिंह निवासी मोहल्ला बाजार, मोहम्मद आरिफ निवासी राजा गार्डन, अक्षय मंगलम निवासी जाजूनागर, मंजूर अहमद, शारिक निवासी मोहल्ला मदार नगर, आफताब, जावेद निवास इस्लामनगर के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
hunger strike for justice

hunger strike for justice : सिस्टम की मार… इंसाफ के लिए भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

लेखपाल और पुलिस पर भूमाफिया से साठगांठ कर जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप hunger strike for justice : बरेली। सरकारी तंत्र से परेशान होकर बरेली की मीरगंज तहसील के गांव बुझिया जागीर में रहने वाला परिवार भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर हो गया है। भूमाफिया और सरकारी सिस्टम से परेशान होकर मां-बेटे ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित महिला नन्हीं देवी का आरोप है कि उनकी चार बीघा जमीन पर लेखपाल और पुलिस भू माफिया से साठगांठ करके अवैध कब्जा कर रही है। इसके चलते उन्हें जमीन से बेदखल किया जा रहा है। 25 मई 2022 को नन्हीं देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में नन्हीं देवी ने मानसिंह और उनके साथियों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था मगर तब से आज तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। नन्हीं देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि लेखपाल आरोपियों के पक्ष में झूठी रिपोर्ट बनाकर दे देता है और अधिकारियों को गुमराह कर देता है। इससे त्रस्त होकर नन्हीं देवी और उनका बेटा बृहस्पतिवार को बरेली आकर दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी, इसके बाद भी अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो वे आत्मदाह कर लेंगे। नन्हीं देवी ने बताया कि उनके पास मात्र चार बीघा जमीन है, जिसके जरिये ही उनके परिवार का गुजर बसर होता है। भूमाफिया, लेखपाल और पुलिस उन्हें जमीन पर कृषि कार्य नहीं करने दे रहे हैं। मजबूर होकर उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया।
loot accused arrested

loot accused arrested : बरेली में छात्रा से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

loot accused arrested : बरेली। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का मोबाइल लूटकर भागे तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीगंज पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, एक मोबाइल और चाकू बरामद किया है। सीबीगंज इलाके के गांव अटरिया में रहने वाली छात्रा प्रेमलता ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमलता के मुताबिक घटना के समय वह स्लीपर रोड पर कोचिंग पढ़ने के बाद अपने घर लौट रही थी। इस दौरान विमको फैक्टरी के सामने तीन युवक उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। छात्रा की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात अंजाम देने की बात कुबूल की। पकड़े गए आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां छावनी निवासी राजा उर्फ अमन तिवारी, शाही कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अर्जुन और शाही के मोहल्ला पंतनगर निवासी सुनील हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उनके पास से मिली बाइक बरेली जिला अस्पताल से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, सीबीगंज थाने के अपराध निरीक्षक सुभाष कुमार, एसआई सौरभ यादव, रविंद्र सिंह आदि शामिल हैं।