Latest Posts

Brajraj utsav

Brajraj utsav: नृत्य नाटिका मीरा में दिखी गीत, संगीत और नृत्य की मनोरम छटा

मथुरा। Brajraj utsav में सोमवार को गीत,संगीत और नृत्य की मनोरम छटाओं के साथ मीरा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, इसमें दो दर्जन से अधिक कलाकारों की टीम ने मोहक नृत्य के साथ दर्शकों का मन मोह लिया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित Brajraj utsav में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डिंपी मिश्रा के निर्देशन में नृत्य नाटिका मीरा का मंचन किया गया। करीब डेढ़ घंटे की नृत्य नाटिका में कृष्ण भक्त मीरा के जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मीरा के अटूट विश्वास को दिखाया गया। भक्तिकाल के महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों में शुमार मीरा एक साधन–संपन्न, राजकीय वर्ग में जन्मीं और पली–बढ़ीं थीं, जिस दुनिया को त्याग कर उन्होंने भक्ति मार्ग को चुना। एक राजकुमारी होने के बावजूद एक जोगन बनने का निश्चय किया। इसमें राजस्थानी लोक संस्कृति, भाषा, बोली और लोकनृत्यों का समावेश देखने को मिला। गीत संगीत और नृत्य से परिपूर्ण नृत्य नाटिका मीरा के भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों को प्रभावित किया। मीरा के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों को कृष्ण भक्ति में सराबोर कर दिया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। राजेश शर्मा के ब्रज फोक दर्शकों ने बहुत सराहा। इस प्रस्तुति पर जमकर तालियां गूंजी। दानी शर्मा और पंकज खंडेलवाल के गायन ने समा बांध दिया। चरकुला की प्रस्तुति देख लोग दांतों तले अंगुलियों दबाने को मजबूर हो गए। कीर्ति बल्लभ पाठक का सूफी संगीत की प्रस्तुति ने एक बार फिर भक्ति के रस घोल दिए। इस मौके पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, आरपी यादव, डॉ. अनूप शर्मा आदि मौजूद ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। Brajraj utsav में आज Brajraj utsav में आज जेएसआर मधुकर, कन्हैया लाल चतुर्वेदी का ध्रुपद गायन व हवेली संगीत और गायिका नम्रता सिंह के भजन की प्रस्तुति शाम 5 से 7:30 बजे तक होगी। इसके बाद मिश्रा बंधुओं की भजन संध्या होगी। Brajraj Utsav : जीवंत हुई 5000 साल पुरानी श्रीकृष्ण की लीलाएं
pilibhit farmers protest

Pilibhit farmers protest : धरने पर बैठे किसानों का मिल कर्मियों ने उखाड़ा टेंट

Pilibhit farmers protest : पीलीभीत के बरखेड़ा में बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का टेंट रविवार सुबह मिल कर्मियों ने उखाड़कर फेंक दिया। किसानों का आरोप है कि यह सब अफसरों के इशारे पर किया गया। टेंट उखाड़कर फेंकने की जानकारी मिलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में किसान धरनास्थल पर पहुंच गए और मिल के निकास द्वार के पास धरने पर बैठ गए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और गन्ना अधिकारी ने पहुंचकर मिल अफसरों और किसानों से बात कर बमुश्किल धरना समाप्त कराया। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल का 8 नवंबर को पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही किसानों का मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। दरअसल मिल पर किसानों का करीब 92 करोड़ रुपया बकाया है। किसान बकाया मूल्य भुगतान समेत बाजार से अधिक दाम पर किए गए दवा के वितरण का रुपया भी वापस मांग रहे हैं। धरने के पहले दिन मिल अधिकारियों ने किसानों को दिसंबर तक भुगतान करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने को कहा लेकिन किसान नहीं माने। रविवार को बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल पर बैठे थे। सुबह करीब साढ़े 9 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडेय, सीओ बीसलपुर डॉ. प्रतीक दहिया, एसडीएम सदर महिपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव आदि अधिकारी धरनास्थल पहुंचे। वहीं बरखेड़ा इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। एडीएम ने धरने पर बैठे किसानों से कहा कि वे अपना नाम-पता और बकाए की जानकारी की सूची तैयार करके उन्हें दे दें। उनका भुगतान करा दिया जाएगा। इस पर जिला पंचायत सदस्य परमेश्वरी दयाल गंगवार ने सभी किसानों का बकाया भुगतान कराने की मांग की। कहा कि जब तक सभी किसानों का भुगतान नहीं होगा धरना समाप्त नहीं होगा। इस पर अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को जिला पंचायत सदस्य को पकड़ने का आदेश दे दिया। आरोप है कि अपशब्द भी कहे गए। पुलिस पकड़ती इससे पहले ही जिला पंचायत सदस्य धरनास्थल से भाग गए। अफसरों के इशारे पर मिल कर्मियों ने उखड़ा किसानों का टैंट जिला पंचायत सदस्य के भागने के बाद अफसरों के इशारे पर मिल कर्मियों ने किसानों का टैंट उखड़ दिया। मिल यार्ड के गेट भी खुलवा दिए गए। कुछ देर बाद अफसर चले गए। यह खबर आसपास के गांवों के किसानों को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। दोपहर करीब 12:30 बजे तक भारी संख्या में किसान मिल गेट के पास जमा हो गए। उन्होंने मिल के निकास द्वार के बाहर तिरपाल बिछाकर दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरनास्थल पर किसानों की भीड़ बढ़ने पर दौड़े अफसर मामले की जानकारी जिस भी गांव तक पहुंची किसान धरनास्थल की ओर रवाना होने लगे। मिल गेट के पास लगातार किसानों की भीड़ बढ़ने पर एसडीएम और सीओ बीसलपुर दोबारा चीनी मिल पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने किसानों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। किसानों ने अफसरों से टेंट उखाड़ने और अपशब्द कहने पर नाराजगी जताई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भी धरनास्थल पर लौट आए। जब तक नहीं मिलेगा भुगतान नहीं करेंगे गन्ना आपूर्ति डीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर दोपहर तीन बजे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत के बाद मिल अधिकारियों के साथ बात की। इसके बाद चीनी मिल के यूनिट हेड आशीष त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। चीनी मिल की तरफ से भुगतान को लेकर दिए गए आश्वासन पर किसान मान गए और धरना समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पूरा बकाया भुगतान नहीं होगा चीनी मिल को गन्ना नहीं दिया जाएगा। जो किसान गन्ना देना चाहे वह दे सकता है उसे रोका नहीं जाएगा। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आग्रह किया कि जिसका भुगतान होता जाए वह इच्छानुसार गन्ना आपूर्ति करता रहे। बरखेड़ा चीनी मिल में बकाया भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था। मिल के अधिकारियों ने 15 दिसंबर तक बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया है। इस पर किसान मान गए और धरना समाप्त कर दिया है। – विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट
Brajraj Utsav

Brajraj Utsav : जीवंत हुई 5000 साल पुरानी श्रीकृष्ण की लीलाएं

मथुरा। ब्रजरज उत्सव (Brajraj Utsav) के पांचवें दिन 5000 पुरानी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवंत हो उठीं। श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। 5 नवंबर से शुरू हुए ब्रजरज उत्सव में देश के जानेमाने कलाकार प्रस्तुितयां दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजरज उत्सव (Brajraj Utsav) का आयोजन धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर किया जा रहा है। पांचवें दिन श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया। श्रीराम भारतीय कला केंद्र के निदेशक पद्मश्री शोभा दीपक सिंह के संचालन में नृत्य नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने कृष्ण के मनमोहक बचपन के आनंदमय दिन, वयस्क बनने के दौरान उनकी शरारतें, प्रकृति के साथ उनका प्रेम और जीवन वाली हर चीज के प्रति उनकी करुणा, अंततः मानव आराधना के स्तर को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। Brajraj Utsav में कलाकारों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध श्रीकृष्ण की आभा दर्शकों को अपने आगोश में ले लेती है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत इस नृत्य नाटिका में पारंपरिक भारतीय नृत्य शैलियों का उपयोग करते हुए भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत में भागीदारी तक उनके जीवन को दर्शाया गया। करीब ढाई घंटे के इस नाटक में विभिन्न कलाकारों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने ब्रज की लोककला का प्रस्तुतिकरण किया। ब्रज की प्रसिद्ध भजन गायिका प्रतिभा सिंह, खुशी गोस्वामी की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। राजेश शर्मा के लोकगीत लोकनृत्य ने ब्रज संस्कृति के रंग को और गहरा कर दिया। उनके साथी कलाकारों के लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को आकृषित किया। Brajraj Utsav में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे पंडाल मधुकर के भजनों के स्वर ब्रजरज उत्सव (Brajraj Utsav) पंडाल में गूंजे। लोगों ने एकचित भाव से मधुकर के भजन सुने और जमकर तालियां बजाई। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, आरपी यादव, डॉ. अनूप शर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया। इधर, उत्सव में भीड़ निरंतर बढ़ रही है। लोग खानपान का लुफ्त उठा रहे हैं। हस्तशिल्प से जुड़े सामान की खरीदारी भी कर रहे हैं। मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों पर भी भीड़ जुटी रही।
murder in badaun

Murder in Badaun : बदायूं में सट्टेबाजों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

murder in badaun : बदायूं में पड़ोस के घर में सट्टा खेले जाने की शिकायत करने पर सटोरियों ने पीट-पीटकर युवक की कर दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और मोहल्लेवालों ने लालपुल चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटों तक लोग सड़क पर बैठे रहे। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा और सीओ सिटी संजीव कुमार के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खोला गया। बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुल के पास रहने वाला दिवाकर साहू (24) कासगंज में अपने बहनोई के साथ ढाबे पर काम करते थे। दिवाकर के पड़ोस वाले मकान में सट्टे की पर्ची लिखी जाती थी। इससे शाम होते ही अराजक तत्वों का गली में जमावड़ लग जाता था। कुछ लोगा नशे में धुत होकर गली में गाली-गलौज करते थे। दिवाकर और उसके परिवार ने सट्टा लगाने का विरोध किया तो पड़ोसी से उनका विवाद हो गया था। दिवाकर के परिवारवालों ने सट्टा लगाने का वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारियों को भेज दिया था। इससे पड़ोसी रंजिश मानने लगे थे। कुछ दिन पहले ही दिवाकर कासगंज से अपने घर बदायूं आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह सब्जी खरीदने के लिए गली के बाहर चौराहे पर गए थे। जहां साहिल साहू, आकाश, राहुल यादव, कोमल, जयश्री और चार अन्य लोगों ने धारदार हथियार, लोहे की रॉड और डंडों से दिवाकर पर हमला कर दिया। हमलावर दिवाकर पीट-पीटकर अधमर्रा छोड़कर भागए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दिवाकर को जिला अस्पताल भेजा। जहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं निजी अस्पताल में दिवाकर ने दम तोड़ दिया। शनिवार को शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया तो इसी बीच गुस्साए परिजन और मोहल्लेवाले लालपुल चौराहे पर पहुंच गए। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को दूसरे रूट से भेजा। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग सीओ सिटी ने विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार का हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके 15 मिनट के बाद लोगों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन मिनट तक बरसाते रहे थे डंडे घटना की कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाई थी। अस्पताल में दिवाकर की मौत के बाद लालपुल चौराहे पर प्रदर्शन हुआ तो कुछ लोगों ने बताया कि हमलावर तीन मिनट तक दिवाकर के सिर और शरीर पर डंडे बरसाते रहे। दिवाकर की बहन करिश्मा ने बताया कि दिवाकर को पीटने के लिए डंडा कोमल ने दिया था। कई मोहल्लों में खुलेआम चल रहा सट्टा बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई मोहल्लों में सट्टा और जुआ खिलाने का काम होता है। मोहल्ला मीराजी चौकी, लोची नगला, लालपुल, कबूलपुरा, शहबाजपुर आदि में सट्टे का धंधा बेखौफ चल रहा है। सटोरियों की पुलिस से भी गहरी साठगांठ है। कोई सट्टा खेले जाने की शिकायत पुलिस से करता है तो सटोरियों तक छापे की सूचना पहली ही पहुंच जाती है। मारपीट के बाद युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया था। परिजन का आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की बात कहकर समझाया गया है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा। – प्रवर्धन शर्मा, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट   मृतक के परिजनों ने बताया कि अवैध धंधा करने का विरोध करने पर युवक की हत्या की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। अवैध धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – संजीव कुमार, सीओ सिटी
badaun news

Badaun News : इंस्पेक्टर और हेड मुहर्रिर ने बदलवा दी हत्यारोपी से बरामद सुपारी की रकम

Badaun News : बदायूं में दिनदहाड़े डीजीसी साधना शर्मा की हत्या करने वाले आरोपियों से बरामद सुपारी की रकम उझानी इंस्पेक्टर और हेड मुहर्रिर से बदलवा दी। मुकदमा की वादी ने आईजी से शिकायत की तो आईजी के आदेश पर उझानी इंस्पेक्टर और हेड मुहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदायूं जिले के कस्बा उझानी में मोहल्ला बाजार कलां में रहने वाले विपर्णा गौड़ ने आईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि तत्कालीन डीजीसी क्रिमिनल साधना शर्मा की 23 मई 2016 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और वह इसमें वादी हैं। मुकदमे में पीसी शर्मा, नरेंद्र उर्फ पिंटू उर्फ मुनेंद्र और अन्य आरोपी हैं। विपर्णा के मुताबिक आरोपियों ने सजा से बचने के लिए उझानी पुलिस से मिलकर षड्यंत्र रचते हुए मालखाने में दाखिल रुपये बदलवा दिए। पीसी शर्मा को इस मामले में 26 अप्रैल 2017 को जमानत मिल चुकी है। उसने जेल से रिहा होने के बाद विवेचना को प्रभावित करने की कोशिश की। उसने उझानी पुलिस के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। पीसी शर्मा ने 11 मई 2017 को साधना हत्याकांड के लिए दी गई सुपारी के 4600 रुपये रिकवरी को फर्जी दर्शाने के उद्देश्य से बदलवा दिए। विवेचक सिकंदर खां ने रुपयों का डिब्बा खोला तो सील टूटी मिली थी। नोट भी बदले हुए थे। विपर्णा गौड़ ने 7 नवंबर 2023 को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बरामद माल की उझानी कोतवाली रिपोर्ट तलब करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की। कहा कि फर्द के मुताबिक रुपये दाखिल न होने पर सिकंदर खां उत्तरदायी हैं। थाने से गलती नहीं हुई है। सिकंदर खां ने भी कोर्ट में कहा कि यह वह रुपये नहीं हैं जो दाखिल हुए थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर मनोज कुमार और हेड मोहर्रिर अनुज कुमार ने फर्जी दस्तावेज गढ़कर फर्जी रिपोर्ट कोर्ट में भेजी। आईजी के आदेश पर उझानी कोतवाली में षड्यंत्र रचने, लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात करने, झूठा साक्ष्य देने, गलत दस्तावेज तैयार करने, कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
mathura news

Mathura News : सांसद हेमा मालिनी ने किया आईएएस श्याम बहादुर सिंह के कविता संग्रह का विमोचन

Mathura News : सांसद हेमा मालिनी ने आईएएस श्याम बहादुर सिंह के कविता संग्रह ‘एक प्रतिध्वनि के लिए’ का विमोचन किया। उन्होंने प्रशासनिक व्यस्तता के बीच कविता लेखन में रुचि रखने और उसे पुस्तक के रूप में समाज के समक्ष लाने के लिए उन्हें बधाई दी। समारोह में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कविता का गुण व्यक्ति के सरल स्वभाव को भी प्रदर्शित करता है। श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि वह इन कविताओं को पहले फेसबुक पर लिखते थे। उन्होंने कभी इनके प्रकाशन के बारे में नहीं सोचा था। इन कविताओं में जीवन की विविधताओं के साथ जीवन की अनुभूति भी है। समारोह में कवि और गीतकार विष्णु सक्सेना ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण कमल ने श्याम बहादुर सिंह को अपनी पहली पुस्तक के ब्रज भूमि में प्रकाशित होने के लिए बधाई दी। वत्स गोस्वामी ने प्रशासनिक मर्यादा, दायित्व के मध्य कविताओं के प्रकट होने वाले विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि कवि का हृदय संवेदनशील होता है। यह संवेदनशीलता समाज में व्याप्त हो जाए तो सभी का कल्याण हो सकता है। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सासंद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार अरुण कमल, साहित्यकार प्रो गोपेश्वर सिंह, साहित्यकार ओम निश्चल, वत्स गोस्वामी, वाणी प्रकाशन समूह के सीएमडी अरुण माहेश्वरी, सीईओ अदिति माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, बिग्रेडियर आरएन शर्मा, बिग्रेडियर डीपी सिंह, मथुरा रिफाइनरी से अजय कुमार तिवारी, संगीता सिंह आदि मौजूद रहे। समारोह में बिकीं 250 प्रतियां कविता संग्रह एक प्रतिध्वनि के लिए के लोकार्पण समारोह के दौरान 250 प्रतियों की बिक्री हो गई। यहां आए अतिथियों ने पुस्तक के प्रति रुचि दिखाते हुए इसकी खरीदारी की। इस पर पुस्तक लेखक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि इस पुस्तक से मिलने वाली रॉयल्टी को दिव्यागों के लिए समर्पित संस्था कल्याणम करोति को देंगे।
murder in bareilly

Murder in Bareilly : ताई ने चार साल की बच्ची को गला दबाकर मार डाला, बोरे में छिपाया शव

Murder in Bareilly : बरेली के गांव शिकारपुर चौधरी में ताई ने गला दबाकर चार साल की बच्ची की हत्या कर दी, इसके बाद उसका शव बोरी में छिपा दिया। रात में उसका इरादा शव ठिकाने लगाने का था लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाती पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके घर से शव बरामद कर लिया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर चौधरी में रहने वाले राजू राजपूत की चार साल की बेटी मिस्टी शनिवार दोपहर ताई सावित्री के घर खेलने गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस ने सावित्री के घर से बोरे में उसका शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी महिला के चचिया ससुर गंगाराम को भी हिरासत में लिया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक ताई सावित्री ने ही गला दबाकर बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि मामले चचिया ससुर गंगाराम की संलिप्तता नहीं मिली है।   हत्या न लगे इल्जाम इसलिए दबा दिया गला पूछताछ में सावित्री ने पुलिस को बताया कि खेलते समय मिस्टी ईंटों पर गिरने की वजह से बेहोश हो गई थी। उसने काफी देर तक उसे होश में लाने का प्रयास किया लेकिन जब वह होश में नहीं आई तो गला दबाकर मार डाला। उसे डर था कि कहीं मिस्टी के घरवाले उस पर हत्या का आरोप न लगा दें इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव बोरे में बंद कर दिया। जिसे वह रात में ठिकाने लगाने की तैयारी में थी।   थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत एक बच्ची का शव बगल के घर में मिलने एवं पुलिस द्वारा एक महिला व एक पुरूष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर इस सम्बन्ध में दी गयी बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/JLYwFnY4sE — Bareilly Police (@bareillypolice) October 26, 2024   काफी देर तक पुलिस को करती रही गुमराह पुलिस जब मिस्टी की तलाश में सावित्री के घर पहुंची और उससे पूछताछ की तो काफी देर तक वह पुलिस को गुमराह करती रही। उसने गांव के एक युवक पर भी हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि वह घटना के वक्त गांव में था ही नहीं, बल्कि मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। पुलिस ने युवक के बताए स्थान पर जाकर पता किया तो उसकी बात सही निकली। उसके साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि सात बजे तक युवक वहीं उनके साथ मजदूरी कर रहा था। इस पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। ताई के घर में ही ज्यादातर समय रहती थी मिस्टी मिस्टी को अपनी ताई सावित्री से काफी लगाव था। वह ज्यादातर समय ताई के घर में ही बिताया करती थी। शनिवार दोपहर भी ताई के घर में खेल रही थी मगर उसे क्या पता था कि जिस ताई से वह इतना प्यार करती है वही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। हालांकि सावित्री ने अपनी सफाई में कहा कि मिस्टी के बेहोश होने पर वह काफी घबरा गई थी। उसने उसे होश में लाने के लिए काफी कोशिश की मगर वह नाकाम रही। सावित्री को अपनी हत्या का सता रहा था डर पुलिस पूछताछ में सावित्री ने बताया कि मिस्टी का एक चाचा करीब तीस साल पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसे इस बात का डर था कि कहीं उसका चाचा उसकी हत्या न कर दे। इसी डर में उसने मिस्टी की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि उसकी यह कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है कि हत्या का आरोप न लगे इसलिए बच्ची की हत्या कर दी। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
kanpur murder case

Kanpur Murder Case : दृश्यम फिल्म से प्रेरित होकर जिम ट्रेनर ने डीएम आवास के पास दफनाया प्रेमिका का शव

Kanpur Murder Case : यूपी के कानपुर में डीएम आवास के पास प्रेमिका शव दफनाने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने प्रेमिका की हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि दृश्यम फिल्म से प्रेरित होकर उसने डीएम आवास के पास प्रेमिका का शव दफनाया था ताकि वीवीआईपी इलाका होने की वजह से वहां शव दफन होने के बारे में किसी को शक न हो। थाना कोतवाली कानपुर नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं-131/24 धारा-328/366 भादवि0 से संबंधित अभियुक्त विमल कुमार उर्फ विमल सोनी पुत्र रामसेवक नि0- 85/65 शक्कर मिल खलवा थाना रायपुरवा कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विमल कुमार की निशादेही पर अपहृता के शव को बरामद कर लिया गया है। शव… pic.twitter.com/AMKuSq4vCw — POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) October 27, 2024 कानपुर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रायपुरवा निवासी विमल सोनी के रूप में हुई है। उसने 32 वर्षीय प्रेमिका एकता गुप्ता की हत्या करने की बात कबूल की है। उसकी प्रेमिका शादीशुदा थी। वह आरोपी की शादी तय होने पर विरोध कर रही थी। इसी वजह से उसने प्रेमिका की हत्या कर डीएम आवास के पास शव दफना दिया। आरोपी ने शव को दफनाने के लिए जगह का चयन दृश्यम फिल्म से प्रेरित होकर किया। जहां प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायाधीशों के सरकारी आवास हैं। पूर्वी क्षेत्र के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को कानपुर से विमल सोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि एकता अपने पति को छोड़कर उससे शादी करना चाहती थी। जब उसकी शादी तय हुई तो वह उसे परेशान करने लगी। Kanpur Murder Case: चार महीने पहले कार से अगवा करने के बाद कर दी थी हत्या 24 जून को विमल ने बातचीत के बहाने सिविल लाइंस इलाके में एकता को बुलाया। इसके बाद कार में अगवा कर अपने साथ ले गया। दोनों के बीच शादी को लेकर तीखी बहस हुई। इस दौरान विमल ने उसकी गर्दन पर एक मुक्का मार दिया। इससे वह बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई। मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता है आरोपी डीसीपी ने बताया कि आरोपी का पता लगाना मुश्किल था क्योंकि वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था। उसने फिल्म दृश्यम से प्रेरित होकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। आरोपी ने डीएम आवास के पास गड्ढा खोदा और शव दफना दिया।
Gold and silver stock found in Tantrik's house

तांत्रिक के घर में मिला सोने-चांदी का जखिरा, लूटने के लिए मची मारामारी

तंत्र-मंत्र करने वाले एक मियां के घर में सोने-चांदी का जखिरा मिला तो उसे हड़पने के लिए लोगों में मारामारी मच गई। झगड़ा होने पर मामले की जानकारी पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने नकदी और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बोरा कब्जे में ले लिया और उसे थाने ले आई। मामला यूपी के जिला बरेली का है। संभल जनपद के मूलनिवासी सैयद अतहर मियां काफी समय से बरेली की तहसील बहेड़ी के गांव गुरसौली में किराये के मकान में रह रहे हैं। अतहर मियां झाड़फूंक करने के साथ ही लोगों को ताबीज देने का काम किया करते हैं। इसके एवज में लोग उन्हें नकदी और सोना-चांदी भेंट किया करते थे। जिससे उनके पास काफी नकदी और सोना-चांदी इकट्ठा हो गया था। शनिवार को अतहर मियां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके साथ रहने वाली महिलाओं और मकान मालिक में उनकी संपत्ति हड़पने के लिए भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर किसी ने पुलिस का सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने के बाद नकदी और सोने-चांदी से भरी बोरी थाने ले आई। करोड़ों की नकदी और सोने-चांदी का अनुमान अनुमान जताया जा रहा है कि बोरे में नकदी और सोना-चांदी समेत करीब करोड़ रुपये कीमत का माल है। पुलिस का कहना है कि यह माल अस्पताल से छुट्टी होने के बाद अतहर मियां के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अभी नोटों की गिनती करने में जुटी है, इसके बाद ही सही आंकड़ा सामने आ पाएगा। हालांकि क्षेत्र में करीब 64 लाख रुपये नकद मिलने की चर्चा जोरों पर है। बताया जाता है कि अतहर मियां के तबीयत बिगड़ने के बाद उनके साथ रहने वाले लोगों ने मान लिया था कि अब वह अस्पताल से सही सलामत वापस नहीं आएंगे। यही वजह रही कि उनके अस्पताल में भर्ती होने की लोग सोना-चांदी और नकदी लूटने पर टूट पड़े। वह तो उनके बीच झगड़ा हो गया तो बात पुलिस तक पहुंच गई वरना सभी अपने मंसूबों में सफल हो जाते। इस मामले में बहेड़ी सीओ अरुण कुमार का कहना है कि अतहर मियां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी नकदी और सोना-चांदी हड़पने के लिए विवाद हुआ था। पुलिस विवाद शांत कराकर बोरा थाने ले आई है। पुलिस नोटों की गिनती कर रही है। जो नोट मिले है वह सभी चलन में है। इनमें सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट है।
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence में हासिल करनी ही होगी निपुणता… और कोई विकल्प नहीं

शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय और नेपाल के विधि महाविद्यालय एवं नॉवेल एकेडमी पोखरा के संयुक्त तत्वावधान में 11वां अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन Artificial Intelligence : चुनौतियां व अवसर विषय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएएस मुकुल सिंघल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence) एक आधुनिक एवं प्रासंगिक विषय है। आज यह तकनीकी बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। समय की मांग है कि हम इस पर चर्चा करते हुए खुद को सचेत करें। उन्होंने कहा कि आज artificial intelligence को न अपनाने का विकल्प हमारे पास नहीं है। हमें इसके ही साथ काम करना है। लिहाजा हमें इसमें निपुणता हासिल करने के प्रयास करने चाहिए क्योंकि यह भविष्य की तकनीकी है। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक तिवारी ने कहा कि आज artificial intelligence का प्रयोग हर क्षेत्र में हो रहा है लेकिन हमें तकनीकी का प्रयोग करते समय यह ध्यान देना चाहिए कि यह नीति, समानता, नैतिकता और मानवता के साथ हो। उन्होंने कहा कि artificial intelligence स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति ला सकता है। हमें यह सीखना है कि सतत व दीर्घकालिक विकास के लिए artificial intelligence का प्रयोग कैसे किया जाए। उन्होंने डेटा की गोपनीयता, डिजिटल असमानता जैसी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीतियां विकसित करनी होंगी। किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली के प्रो. पीके सूर्या ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता में लगातार प्रगति हो रही है लेकिन रोज असीमित मात्रा में नया डाटा भी पैदा हो रहा है। आने वाला समय हमारे समक्ष अवसरों के साथ-साथ चुनौतियों का भी विस्फोट लेकर आएगा। नॉवेल एकेडमी पोखरा नेपाल के निदेशक विशेश्वर आचार्य ने कहा कि हम दैनिक जीवन में artificial intelligence के आदी हो चुके हैं लेकिन केवल इसका अनुसरण करने मात्र से भविष्य को सुरक्षित नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि artificial intelligence से सर्वाधिक चुनौतियां शिक्षा के क्षेत्र में उत्पन्न हुई हैं। artificial intelligence हम पर हावी है या हम उस पर फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी महेंद्रनगर से केंद्रीय अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शंकर दत्त भट्ट ने कहा कि हमारे भविष्य की चुनौतियां इस पर निर्भर करती हैं की artificial intelligence हमारे ऊपर हावी है या हम उस पर। यदि हम artificial intelligence के नियंत्रण में चले गए तो यह निस्संदेह घातक सिद्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि हम सभी को artificial intelligence के उपयोगों के साथ-साथ कठिनाइयों से भी परिचित होना चाहिए। इसके बाद अतिथियों ने वाणिज्य विभाग और नेपाल के साथ प्रकाशित हो हुए जरनल का विमोचन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव प्रो अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर के आजाद के दिया कार्यक्रम का कुशल संचालन अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजक व उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने किया। सेमिनार में एस एस लॉ कॉलेज के डा. जयशंकर ओझा, सचिव सुरेश सिंघल, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी, डाॅ. अंकित अवस्थी, रजत सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, डाॅ. कमलेश गौतम, डाॅ. गौरव सक्सेना, डाॅ. प्रभात शुक्ला, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. अमित त्रिवेदी, रजत सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। दो सत्रों में पढ़े गए 60 से अधिक शोधपत्र कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपम मल्होत्रा, सह अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र सिंह और रिसोर्स पर्सन डॉ. संदीप अवस्थी ने की। बृजलाली के संचालन में संपन्न हुए प्रथम सत्र में 40 से अधिक शोध पत्र पढ़े गए। बीकॉम के छात्र अर्पण सिंह को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया और स्नेहा वर्मा व सत्यम शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. एके मिश्रा, सह अध्यक्षता डॉ. अभिषेक तिवारी और रिसोर्स पर्सन डॉ. जेएस ओझा ने की। इस सत्र में 20 से अधिक शोध पत्र पढ़े गए। बीए एलएलबी की छात्रा शुभी मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र व उपासना मिश्रा और हुसैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डॉ. मृदुल शुक्ला के देखरेख में संपन्न हुए सत्र में डॉ. दीप्ति गंगवार ने संचालन किया।
1 7 8 9 10

Trending News

Editor's Picks

Bithri CHC

Bithri CHC में फार्मासिस्ट ने शराब पीकर किया हंगामा, कपड़े उतारकर हुआ नग्न

Bithri CHC : यूपी के बरेली में बिथरी चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक फार्मासिस्ट ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया, इसके बाद सबके सामने ही अपने कपड़े उताकर नग्न हो गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत से पूरा अस्पताल शर्मसार हो गया। बताते हैं कि यह फार्मासिस्ट अक्सर शराब के नशे में रहता है और स्टाफ से भी बदसलूकी करता है। घटना का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग की काफी बदनामी हो रही है। यह घटना छह फरवरी की बताई जा रही है। बतातें है कि कुछ दिन पहले फार्मासिस्ट ने एक ट्रेनी छात्र से इंटर्नशिप सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। छात्र ने मोबाइल पर उसके साथ हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद रिकार्डिंग अधिकारियों को सौंपकर शिकायत कर दी थी। शिकायत से बौखलाया फार्मासिस्ट छह फरवरी को नशे में धुत होकर सीएचसी आया और गालीगलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वह नशे में इतना टुन्न था कि स्टाफ ने जब उससे हंगामा करने का कारण पूछते हैं तो स्पष्ट बोल भी नहीं पा रहा था। इसी बीच उसने अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए और नग्न अवस्था में फर्श पर ही लेट गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। फार्मासिस्ट की इस हरकत ने महिला मरीजों और स्टाफ को शर्म से पानी पानी कर दिया। बताते हैं कि काफी देर तक फार्मासिस्ट नग्न अवस्था में अस्पताल में पड़ा रहा। सरकारी दवा बेचने पर हटाया गया था पहले इस फार्मासिस्ट पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इस घटना से पहले बिथरी सीएचसी में तैनाती के दौरान इसने दवाएं बेच दी थीं, तब इसे बिथरी से हटाकर फरीदपुर सीएचसी स्थानांतरित कर दिया गया था मगर वहां भी यह लोगों से पैसे की डिमांड करने लगा। गंभीर आरोप लगने के बाद किसी तरह साठगांठ करके फिर वापस बिथरी सीएचसी आ गया। बिथरी चैनपुर सीएचसी की अधीक्षक डॉ. उत्तरा शर्मा ने मामले की जानकारी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी के स्टाफ का शराब पीने का वीडियो वायरल होने की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने वीडियो भी नहीं देखा है। इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
blast in manjha factory

blast in manjha factory : बरेली में मांझा फैक्टरी में विस्फोट, तीन लोगों के उड़े चिथड़े

blast in manjha factory : बरेली। देश-विदेश में मांझे के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के शहर बरेली में मांझा फैक्टरी में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब फैक्टरी मालिक अपने बेटे और कारीगर के साथ मांझे को धारदार बनाने के लिए केमिकल का मिश्रण तैयार करा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरेली के किला थाना क्षेत्र में बाकरगंज इलाका मांझा निर्माण का गढ़ माना जाता है। यहां बनने वाला मांझा देश-विदेश में सप्लाई होता है। बाकरगंज इलाके में बड़ी संख्या में लोग मांझा बनाने का कारोबार करते हैं। यहां के ज्यादातर लोग इसी मांझा निर्माण के कारोबार से जुड़े हैं और अमूमन हर घर में मांझा बनाने का काम होता है। बताया जाता है कि मांझा निर्माण में गंधक पोटाश का भी इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से घरों में गंधक पोटाश का भंडारण किया जाता था। शुक्रवार सुबह फैक्टरी मालिक अतीक रजा खान अपनी फैक्टरी में मांझे को धारदार बनाने के लिए केमिकल तैयार करा रहे थे। केमिकल के मिश्रण में शीशे के साथ गंधक पोटाश को भी मिलाया जा रहा था। अतीक के पास ही फैजान और सरताज भी खड़े थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिससे तीनों की मौत हो गई। धमाके के बाद इलाके में फैली दहशत, घर से बाहर दौड़े लोग शुक्रवार सुबह जोरदार धमाका होने पर इलाके में दहशत फैल गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों के बाहर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी फिल्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर छानबीन कर नमूने एकत्र किए। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मान रही है। सीओ सेकंड संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शीशे और गंधक पोटाश का मिश्रण तैयार करने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी सिरौली की पटाखा फैक्टरी में हुआ था विस्फोट यह पहली बार नहीं जब विस्फोटक के भंडारण की वजह से बरेली में हादसा हुआ है, इससे पहले भी बरेली के सिरौली में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ था, इसमें भी कई लोगों की जान गई थी। इस हादसे के बाद प्रशासन ने कहीं भी विस्फोटक सामग्री का भंडारण न होने देने का दावा किया था, इसके बाद बाकरगंज में घटना हो गई। बताते हैं कि बरेली के बाकरगंज में मांझा फैक्टरियों के गोदाम में बड़ी संख्या में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जाता है।
Bareilly News baheri

Bareilly News : मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने चलाया बुलडोजर, पथराव कर फैलाई दहशत, 4 घायल, 12 नामजद समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

Bareilly News : बरेली जनपद के कस्बा बहेड़ी में नैनीताल हाईवे के किनारे मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने उस वक्त बुलडोजर चला दिया जब परिवारवाले अंदर सो रहे थे। हथियारों और लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने काफी देर तक इलाके में दहशत फैलाई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बहेड़ी के मोहल्ला शिकोहीनगर में रहने वाली अफरोज बेगम ने पुलिस को बताया कि वर्षों पहले उन्होंने नैनीताल हाईवे किनारे मकान खरीदा था। इस मकान पर हरीशचंद्र पाल की नीयत खराब है। वह उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे हरिश्चंद्र अपने 15-20 साथियों के साथ दो बुलडोजर लेकर उनके मकान के बाहर आया और बुलडोजर चलाकर मकान तोड़ डाला, इससे मकान के अंदर सो रहे चार लोग घायल हो गए। कई अन्य लोगों के चोटें आईं हैं। विरोध पर किया पथराव, घटना सीसीटीवी में कैद अफरोज ने बताया कि अचानक मकान गिरने पर परिवारवालों की आंख खुली। उन्होंने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। दबंग नाजायज हथियार और लाठी-डंडों से लैस थे। आरोपियों ने घरवालों के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ छेड़खानी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिलाओं को उठा ले जाने की धमकी दी। बुलडोजर से मकान तोड़ने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दबंग बुलडोजर से मकान गिराते और पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। देखें घटना का वीडियो… पुलिस के पहुंचने से पहले भागे दबंग घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दबंग वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और घायल हाजी सईद अहमद, नसीम अहमद, शिफा और अफरोज बेगम को सरकारी अस्पताल भिजवाया। पिछले साल नवंबर में भी की थी तोड़फोड़ पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया कि 8 नवंबर 2024 को भी आरोपियों ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से तोड़फोड़ की थी। इस घटना की वीडियो उसके पास मौजूद है। आरोपी दबंग और भू माफिया किस्म के हैं। उनकी शासन-प्रशासन में अच्छी पैठ है, इसीलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट इस मामले में अफरोज बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल निवासी गांव शरीफनगर हाल निवासी आर्यनगर, सुरेंद्र कुमार निवासी शेखुपुर, टीकम सिंह निवासी जाजूनागर, मनोज शर्मा निवासी महादेवपुरम, टीकम भाटी, मोहन सिंह निवासी मोहल्ला बाजार, मोहम्मद आरिफ निवासी राजा गार्डन, अक्षय मंगलम निवासी जाजूनागर, मंजूर अहमद, शारिक निवासी मोहल्ला मदार नगर, आफताब, जावेद निवास इस्लामनगर के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
hunger strike for justice

hunger strike for justice : सिस्टम की मार… इंसाफ के लिए भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

लेखपाल और पुलिस पर भूमाफिया से साठगांठ कर जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप hunger strike for justice : बरेली। सरकारी तंत्र से परेशान होकर बरेली की मीरगंज तहसील के गांव बुझिया जागीर में रहने वाला परिवार भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर हो गया है। भूमाफिया और सरकारी सिस्टम से परेशान होकर मां-बेटे ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित महिला नन्हीं देवी का आरोप है कि उनकी चार बीघा जमीन पर लेखपाल और पुलिस भू माफिया से साठगांठ करके अवैध कब्जा कर रही है। इसके चलते उन्हें जमीन से बेदखल किया जा रहा है। 25 मई 2022 को नन्हीं देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में नन्हीं देवी ने मानसिंह और उनके साथियों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया था मगर तब से आज तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला। नन्हीं देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि लेखपाल आरोपियों के पक्ष में झूठी रिपोर्ट बनाकर दे देता है और अधिकारियों को गुमराह कर देता है। इससे त्रस्त होकर नन्हीं देवी और उनका बेटा बृहस्पतिवार को बरेली आकर दामोदर स्वरूप पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी, इसके बाद भी अगर कोई सुनवाई नहीं होती है तो वे आत्मदाह कर लेंगे। नन्हीं देवी ने बताया कि उनके पास मात्र चार बीघा जमीन है, जिसके जरिये ही उनके परिवार का गुजर बसर होता है। भूमाफिया, लेखपाल और पुलिस उन्हें जमीन पर कृषि कार्य नहीं करने दे रहे हैं। मजबूर होकर उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया।
loot accused arrested

loot accused arrested : बरेली में छात्रा से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

loot accused arrested : बरेली। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का मोबाइल लूटकर भागे तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीबीगंज पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, एक मोबाइल और चाकू बरामद किया है। सीबीगंज इलाके के गांव अटरिया में रहने वाली छात्रा प्रेमलता ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमलता के मुताबिक घटना के समय वह स्लीपर रोड पर कोचिंग पढ़ने के बाद अपने घर लौट रही थी। इस दौरान विमको फैक्टरी के सामने तीन युवक उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। छात्रा की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात अंजाम देने की बात कुबूल की। पकड़े गए आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां छावनी निवासी राजा उर्फ अमन तिवारी, शाही कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अर्जुन और शाही के मोहल्ला पंतनगर निवासी सुनील हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उनके पास से मिली बाइक बरेली जिला अस्पताल से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, सीबीगंज थाने के अपराध निरीक्षक सुभाष कुमार, एसआई सौरभ यादव, रविंद्र सिंह आदि शामिल हैं।