mother killed daughter : पिता की गैरमौजूदगी में मां क्या करती थी यह बेटी पिता को बता दिया करती थी, इससे नाराज मां ने जुड़वा बच्चों को छत से फेंक दिया, इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गई। शुरू में परिजन घटना को हादसा मान रहे थे लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर उन्हें हत्या का पता चला।
मामला यूपी के जिला बरेली का है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता है। युवक के तीन बच्चे हैं। इनमें दो जुड़वा बच्चे हैं, एक बेटा और बेटी। 21 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे युवक के जुड़वा बच्चे छत से गिर गए।
मामले की जानकारी होने पर युवक घर पहुंचा और उन्हें लेकर अस्पताल गया। जहां डॉक्टर ने एक बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटा गंभीर घायल है। शुरुआत में परिजन घटना को हादसा मान रहे थे। इसके के चलते उन्होंने शव दफन कर दिया था और कोई कार्रवाई नहीं की।
मोहल्ले के बच्चे ने खोला हत्या का राज
दो दिन पहले मोहल्ले के एक बच्चे ने युवक को बताया कि उसके जुड़वा बच्चे छत से गिरे नहीं थे, बल्कि उन्हें फेंका गया था। बच्चे से जानकारी मिलने के बाद युवक ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो हकीकत का पता चला। फुटेज से पत्नी के बच्चों को छत से फेंकने की जानकारी होने पर पति ने पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
अवैध संबंधों में बन रही थी बाधा
बताया जाता है कि महिला के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। पति के फैक्टरी जाने के बाद वह अपने प्रेमी से बात किया करती थी। पति जब काम से लौटकर घर आता था तो बच्चे इशारों-इशारों में अपनी मां की करतूत पिता को बता दिया करती थे। इसी से नाराज होकर 21 नवंबर की दोपहर उसने दोनों जुड़वा बच्चों को छत ने फेंक दिया।
घटना के बाद चली गई थी मायके
जुड़वा बच्चों को छत से फेंकने के बाद आरोपी महिला रोने का नाटक करती रही। इसके बाद फोन करके पति को बच्चों के छत से गिरने की बात बताई। युवक फैक्टरी से घर पहुंचा और दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने एक बेटी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव दफन कर दिया गया। कुछ दिन रोना धोना करने के बाद महिला अपने मायके चली गई।