basant panchmi : बरेली। गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने रविवार को बसंत पंचमी पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया। सोसायटी की ओर से पवन विहार कॉलोनी में बसंत पंचमी पर ऑनलाइन गीत-संगीत से सजी महफिल गई। कार्यक्रम की शुरुआत रेनू श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद संस्था की सभी सदस्यों ने गीत प्रस्तुत किया।
सुरीली आवाज पर तालियों की गड़गड़ाहट से महफिल गूंजती रही। सदस्यों की हर प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। संचालन अरुण शर्मा ने किया। गीत-संगीत से सजी महफिल देर शाम तक चलती रही, जिसका लोगों ने जमकर मजा लिया। ऑनलाइन गीत संगीत प्रोग्राम में बरेली, अमेरिका, भोपाल, इंदौर, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, महाराष्ट्र आदि शहरों से लोग जुड़े। अरुण शर्मा ने सभी सदस्यों को बसंत पंचमी की बधाई दी। 45 सदस्यों ने ऑनलाइन महफिल में भाग लिया।
कंचन शर्मा ने मैंने रंग ली आज चुनरिया गीत गाया, मीना अरोड़ा पतझड़ सावन बसंत बहार, अजय अरोड़ा गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, बेबी शर्मा ने हवा में उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा, सुरेंद्र गुप्ता ने लाल छड़ी मैदान खड़ी, विजय शर्मा ने यह चांद सा रोशन चेहरा गीत गाकर वाहवाही बटोरी, अरुण शर्मा के गोरों की ना कालों की गीत पर महफिल झूम उठी। इस अवसर पर कंचन, बेबी शर्मा, प्रतीक शर्मा, अजय अरोरा, मीना, सुरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।