Pakistan Blast: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे आत्मघाती हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हमला उस वक्त हुआ जब पेशावर के लिए जाने वाली जफर एक्सप्रेस पर चढ़ने के लिए लोग प्लेटफार्म पर इकट्ठा थे। हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह नौ बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली जफर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्री प्लेटफॉर्म पर खड़े थे तभी अचानक जोरदार धामका हुआ। जब विस्फोट हुआ उस समय स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर काफी यात्री मौजूद थे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार बम धमाका
धमाके का CCTV वीडियो आया सामने21 लोगों की मृत्य हो चुकी है। आंकड़ा और भी बढ़ सकता हैं।
अब अपने ही देश में हमले करने लगे
निंदनीय pic.twitter.com/4Boz2iPnI0
— भूमि जाट (@Jat_Bhumii) November 9, 2024
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। घायलों और मृतकों को क्वेटा के सिविल अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया और इस संकट से निपटने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों को बुलाया गया है।
Pakistan Blast: घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से 46 को अस्पताल लाया गया था। घायलों के इलाज के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस और सुरक्षाबलों ने स्टेशन को अपने घेरे में ले लिया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है।
सैन्यकर्मियों को निशाना बनाकर किया गया हमला
क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड ने ली है। बीएलए बलूचिस्तान की आजादी के लिए उग्रवादी आंदोलन चल रहा है। बीएलए ने कहा कि उसने सैन्य कर्मियों को निशाना बनाकर क्वेटा रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती बम विस्फोट किया था।