Pushpa 2 collection : पहले ही दिन पुष्पा 2 ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

Pushpa 2 collection : पहले ही दिन पुष्पा 2 ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

रिलीज होने के पहले ही दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में भी पुष्पा 2 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा : द राइज ने दुनिया भर में 365 से 370 करोड़ रुपये के बीच कमाई की थी। भारत में फिल्म पुष्पा ने 250 करोड़ की कमाई की थी। अकेले हिंदी में पुष्पा का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था।

पुष्पा : द राइज  के जोरदार प्रदर्शन के बाद दर्शकों इस फिल्म के सिक्वल का बेसर्बी से इंतजार था। पुष्पा : द राइज के बाद डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) को 5 दिसंबर 2024 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, इसके साथ ही दर्शकों का तीन साल का इंतजार भी खत्म हो गया। पुष्पा 2 : द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इनके आलावा फहाद फासिल ने भी अहम किरदार निभाया है।

पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिल रहा है और उनमें इस फिल्म को देखने के लिए किस कदर दिवानगी है।

Pushpa 2
photo credit- sacnilk

Pushpa 2 की पहले दिन की कमाई

सिनेमा प्रेमियों की इस वक्त पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) पहली पसंद बनी हुई है। शाम पांच बजे तक आए बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई सिर्फ हिंदी भाषा में की है।  दक्षिण भाष समेत भारत में पुष्पा 2 करीब 103 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

अगर एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा भी शतक लगा चुका है। यह आंकड़े शाम पांच बजे तक के हैं। अभी रात में चलने वाले शो के आंकड़े आना बाकी हैं। इससे माना जा रहा है कि पहले ही दिन पुष्पा 2 कई फिल्मों के रिकॉर्ड धराशाही कर सकती है।

किस शहर में पुष्पा 2 को दर्शकों का कितना मिला प्यार

Region Overall Morning Afternoon Evening Night Shows
Hyderabad 93.33% 94% 91% 95% 0% 1473
Bengaluru 65.33% 53% 64% 79% 0% 1030
Chennai 64.67% 61% 55% 78% 0% 181
Vijayawada 90.67% 90% 89% 93% 0% 222
Warangal 91.33% 90% 90% 94% 0% 86
Guntur 85.67% 87% 83% 87% 0% 128
Vizag-Visakhapatnam 87.00% 90% 82% 89% 0% 383
Nizamabad 70.00% 71% 68% 71% 0% 35
National Capital Region (NCR) 42.00% 46% 30% 50% 0% 99
Mumbai 50.67% 55% 46% 51% 0% 133
Karimnagar 81.33% 78% 81% 85% 0% 32
Mahbubnagar 94.00% 91% 96% 95% 0% 19
Kakinada 78.00% 79% 73% 82% 0% 89

आंकड़े आईएमडीबी के मुताबिक।

हिंदी में भी शानदार प्रदर्शन कर रही Pushpa 2

पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) को दक्षिण भारतीय भाषाओं समेत हिंदी में रिलीज किया गया है। यह फिल्म हिंदी में भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन पुष्पा 2 ने सभी भाषाओं में 103 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई में हिंदी की हिस्सेदारी करीब 46 प्रतिशत से ज्यादा है। हालांकि पुष्पा 2 को देखने वाले दर्शकों की संख्या सबसे ज्यादा तेलगु भाषियों की है। तमिल में भी पुष्पा 2 बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अन्य भाषाओं में भी पुष्पा 2 का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Pushpa 2 के टीजर ने इंटरनेट पर मचा दिया था धमाल

Pushpa 2 के टीजर ने रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। रिलीज होने के 11 घंटे बाद ही इसे ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। रिलीज होने के बाद पुष्पा 2 का टीजर यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। इसी से माना जाने लगा था कि पुष्पा 2 को रिलीज होने पर दर्शकों को भरपूर प्यार मिलने वाला है। जोकि सही साबित हो रहा है।

1000 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है पुष्पा 2

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है। ट्रेड इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का अनुमान है कि पहले दिन पुष्पा 2 हिंदी में 50-60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। यदि बात लाइफटाइम कमाई की करें तो पुष्पा 2 एक हजार करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है और उसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

पुष्पा 2 तोड़ सकती है जवान का रिकॉर्ड

पिछले साल सात सितंबर 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले ही दिन कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। हिंदी में जवान ने करीब 66 करोड़ रुपये की कमाई पहले ही दिन की थी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि हिंदी में पुष्पा 2 रिलीज के पहले दिन हिंदी में शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ओवरऑल कमाई के मामले में पुष्पा 2 एक हजार के आंकड़े को पार भी कर सकती है। हालांकि अभी दुनियाभर में पुष्पा 2 : द रूल (Pushpa 2 The Rule) ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की यह आंकड़ा आना बाकी है। मगर माना जा रहा है कि यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

Pushpa 2 Review : समीक्षकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया

पुष्पा 2 को समीक्षकों से जबरदस्त प्रशंसा मिल रही है। समीक्षकों ने इसे एक जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म माना है, जिसमें दमदार एक्शन, भरपूर ड्रामा और इमोशनल कहानी शामिल है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार पुष्पा राज को एक नया आयाम दिया है। उनके स्टाइल और अभिनय की काफी सराहना हो रही है।

फिल्म की सिनेमेटोग्राफी भी बेहद शानदार है, एक्शन सीन को काफी शानदार तरीके से फिल्माया गया है। इसके साथ ही देवी श्री प्रसाद के गाने कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। वहीं फहाद फासिल का विलेन का किरदार दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा है। रश्मिका मंदाना ने भी अपने किरदार के साथ काफी मेहनत की है, जो फिल्म में नजर आ रही है।

Pushpa 2 Box Office To Collect 40-50 Crore In Hindi, 100 Crore In All Languages & 1000 Crore+ In Lifetime? Early Predictions Claim Allu Arjun’s Film Will Be A Blockbuster!

 

KP Singh

editor@jagrantoday.in https://jagrantoday.online/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editors Pick

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

Your trusted destination for accurate, reliable, and timely news coverage from around the globe. At Jagran Today, we bring you the latest updates, in-depth analyses, and insightful perspectives, keeping you informed and empowered in an ever-changing world.

Recent news

  • All Post
  • fashion
  • Health
  • lifestyle
  • sports
  • Tech
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    •   Back
    • बरेली
    • कासगंज
    • बदायूं
    • मथुरा
    • आगरा
    • शाहजहांपुर
    • पीलीभीत
    • मुरादाबाद
    • रामपुर
    • कानपुर