rajpal yadav in badaun : जेल में बंद पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से मिले अभिनेता राजपाल यादव

rajpal yadav in badaun : जेल में बंद पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से मिले अभिनेता राजपाल यादव

rajpal yadav in badaun : अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बदायूं जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बिल्सी विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से शनिवार को अभिनेता राजपाल यादव ने मुलाकात की। करीब आधा घंटे की मुलाकात के बाद वह बदायूं जेल के बाहर मीडिया से मुखातिब हुए। राजपाल यादव ने बताया कि करीब 35 साल पहले पढ़ाई के दौरान उनकी लखनऊ में मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनके बीच परिवारिक रिश्ते बन गए।

बिल्सी विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र सागर को एमपी, एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस समय वह बदायूं जिला कारागार में सजा काट रहे हैं। शनिवार दोपहर अभिनेता राजपाल यादव बदायूं जिला जेल में पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे।

राजपाल यादव ने योगेंद्र सागर के बेटे बिसौली विधानसभा से पूर्व विधायक कुशाग्र के साथ जेल में योगेंद्र सागर से मुलाकात की। करीब आधा घंटे की मुलाकात के बाद राजपाल यादव जेल से बाहर आए। बदायूं आने के कारण के सवाल पर उन्होंने कहा कि बदायूं और बरेली में उनकी बहुत रिश्तेदारियां हैं।

अभिनेता ने कहा कि उनका जन्म शाहजहांपुर में हुआ है। वह दुनिया भर में घूम आए हैं लेकिन होली-दीपावली अपने गांव में ही मनाते हैं। उन्होंने बताया कि करीब 35 साल पहले वह लखनऊ में पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात योगेंद्र सागर से हुई थी। इसके बाद उनके बीच परिवारिक संबंध हो गए। वह काफी समय से उनसे मिलने आना चाहते थे लेकिन व्यस्तता की वजह से आ नहीं सके।

rajpal yadav in badaun
बदायूं जेल के बाहर अभिनेता राजपाल यादव के साथ सेल्फी लेते पुलिसकर्मी।

rajpal yadav in badaun : पुलिसकर्मियों में सेल्फी लेने की मची होड़

राजपाल यादव के बदायूं आने की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों की भीड़ जेल के बाहर जमा हो गई। जैसे ही राजपाल यादव जेल से बाहर आए भीड़ ने उन्हें घेर लिया। यहां तक की जेल पर तैनात सिपाही भी अभिनेता के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे।

काफी समय बाद उनकी फिल्म रीलीज होने पर उन्होंने कहा कि नवंबर में उन्हें फिल्म जगत में लगभग 25 साल हो गए हैं। उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा 200 से 225 फिल्म में काम किया है। उन्होंने राजनीति से जुड़े सवालों का जवाब देने से इन्कार कर दिया। राजपाल यादव ने क्रिसमस पर रिलीज होने वाली आगामी फिल्म बेबी जॉन और बनवास देखने का आह्वान किया। इसके साथ ही भूलभुलैया 3 की सफलता पर फैन का आभार व्यक्त किया।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में लिया हिस्सा

बदायूं से अभिनेता राजपाल यादव बरेली पहुंचे। यहां महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम रूआ उवाच में पहुंचे। जहां राजपाल यादव का जोरदार स्वागत किया गया। राजपाल यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार करने के बाद कहा कि रुहेलखंड में फिल्म सिटी बनने की अपार संभावानाएं हैं।
उन्होंने कहा कि रुहेलखंड की धरती जल, जंगल, जमीन, पहाड़ी और पर्यावरण से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि रुहेलखंड में फिल्म सिटी बने, इसके लिए वह प्रयास भी करेंगे।

jagran today

journalist.kpsingh@gmail.com http://jagrantoday.online

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editors Pick

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

Your trusted destination for accurate, reliable, and timely news coverage from around the globe. At Jagran Today, we bring you the latest updates, in-depth analyses, and insightful perspectives, keeping you informed and empowered in an ever-changing world.

Recent news

  • All Post
  • fashion
  • Health
  • lifestyle
  • sports
  • Tech
  • उत्तर प्रदेश
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    •   Back
    • बरेली
    • कासगंज
    • बदायूं
    • मथुरा
    • आगरा
    • शाहजहांपुर
    • पीलीभीत
    • मुरादाबाद
    • रामपुर
    • कानपुर